Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

एक दिन में इससे ज्यादा मीठा खाया तो समझो बीमार होना तय, जानिए साइड इफेक्ट्स

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 17 जुलाई 2024, देहरादून। ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए हानिकारक है. इससे डायबिटीज, मोटापा, दिल की बीमारी और कुछ तरह के कैंसर भी हो सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स चीनी को जहर के समान बताते हैं. उनका कहना है कि एक लिमिट में ही चीनी या मीठा खाना चाहिए। जब शरीर में ज्यादा मात्रा में शुगर पहुंचता है तो शरीर वॉर्निंग साइन भी देने लगता है।

ऐसे संकेतों को नजरअंदाज करना खतरनाक भी हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैंं एक दिन में कितना शुगर खाना चाहिए, ज्यादा चीनी खाने पर शरीर किस तरह के संकेत देता है और इसके क्या साइड इफेक्ट्स हैं…

1. बार-बार भूख लग जाना
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर पेट भरने के बावजूद बार-बार भूख लग रहा है तो सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि यह शुगर ज्यादा खाने से हो सकता है. इतना ही नहीं बार-बार मीठा खाने की तलब भी इसी का संकेत है. दरअसल, जब शरीर में ज्यादा मीठा पहुंचता है तो कुछ देर के लिए उसका एनर्जी लेवल बढ़ जाता है, तब अच्छा भी महसूस होता है लेकिन कुछ समय बाद एलर्जी नीचे गिरने लगती है और खाने की इच्छा बढऩे लगती है।

2, थकान, कमजोरी और अनिद्रा
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादा शुगर खाने के बाद पहले एनर्जी लेवल बढ़ तो जाता है लेकिन अचानक से गिर भी जाता है, ऐसे में थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है. इसकी वजह से नींद भ खराब हो सकती है। अगर आपको भी ऐसी समस्या है तो तुरंत शुगर इनटेक कम कर दें।

3. मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन
डॉक्टर के मुताबिक, ज्यादा मात्रा में शुगर का सेवन मूड को प्रभावित करता है. इससे स्ट्रेस, एंग्जाइटी, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर अलर्ट हो जाना चाहिए।

4. गट हेल्थ खराब होना
बहुत ज्यादा चीनी का सेवन आंत में गुड और बैड बैक्टीरिया के बैलेंस को बिगाड़ सकता है. जिससे सूजन की समस्या हो सकती है, पाचन भी बिगड़ सकता है. ऐसे लक्षण नजर आए तो शुगर कम खाना शुरू कर देना चाहिए।

कितना शुगर खाना नॉर्मल है
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक सामान्य इंसान को सरकारी गाइडलाइन के अनुसार रोजाना 30 ग्राम से ज्यादा शुगर का सेवन करने से बचना चाहिए, वरना कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए खानपान को बेहतर बनाने पर फोकस करना चाहिए, ताकि शरीर स्वस्थ रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!