Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है शहद का सेवन, जानिए कैसे नहीं करना चाहिए शहद का इस्तेमाल

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 28 नवम्बर 2023, देहरादून। शहद में सेहत का खजाना होता है।  इसके सेवन से कई तरह की समस्यायें दूर हो सकती हैं। आयुर्वेद में भी इसके महत्व को बताया गया है। शहद के सेवन से संपूर्ण शरीर को फायदा मिलता है। मधुमक्खी के छत्ते से निकाला गया ताजा शहद वेट लॉस के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, पुराना शहद फैट को काटने का काम करता है, इससे कफ की समस्या भी दूर होती है। कुछ लोग किसी तरह से शहद का सेवन करते हैं, जो हानिकारक हो सकता है।

आयुर्वेद में शहद को योगवाही कहा जाता है

आयुर्वेद में शहद को योगवाही भी कहा जाता है, जो सबसे गहरे ऊतकों में प्रवेश कर सकता है।  इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेदिक ऋषि चरक ने 5 हजार साल पहले ही शहद के गुणों के बारें में बता दिया था। इसके इस्तेमाल पर उन्होंने विस्तार से लिखा है। शहद को कई मायनों में सेहत के लिए अमृत की तरह बताया गया है।

शहद खाने सही तरीका क्या है
➤ वजन कम करना है तो एक गिलास गुनगुना पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए।
➤ सर्दी, खांसी, साइनसाइटिस या इम्यून सिस्टम बढ़ाने के लिए शहद, हल्दी और काली मिर्च एक-एक चम्मच मिलाकर सेवन करना चाहिए।

शहद का इस्तेमाल कैसे नहीं करना चाहिए
➤ शहद को कभी भी गर्म भोजन या पानी में मिलाकर सेवन नहीं करना चाहिए।
➤ गर्म वातावरण में काम करने वालों को शहद का सेवन नहीं करना चाहिए।
➤ कभी भी शहद को घी के साथ या गर्म, मसालेदार भोजन के साथ मिलाने से बचना चाहिए।
➤  व्हिस्की, रम, ब्रांडी या सरसों के साथ कभी भी शहद मिलाकर सेवन नहीं करना चाहिए।
➤ शहद को गर्म पानी में मिलाकर कभी भी सेवन नहीं करना चाहिए. इसके कई गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!