Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
स्वास्थ

गले में खराश या सूजन से हैं परेशान तो अपनायें ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 08 फ़रवरी 2024, देहरादून। गले में खराश हो जाना काफी आम समस्या होती है. सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं. इसकी कई वजह हो सकती है. गले में खराश की एक वजह इंफेक्शन और सूजन भी होती है. इससे कई बार गला बैठ भी जाता है. कई बार धूप से आने के तुरंत बाद पानी पीने से भी ये दिक्कत हो जाती है. ऐसे में अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं और जल्दी ही आराम दिला सकते हैं. आइए जानते हैं…

गले में खराश से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

नमक-पानी से गरारा
गले में खराश से राहत पाने का सबसे आसान और सरल तरीका है नमक के पानी से गरारे करना. दरअसल, नमक के एंटीबैक्टीरियल होने से गले की खराश की समस्या जल्दी खत्म हो सकती है। दिन में तीन से चार बार गरारे गले को आराम पहुंचा सकता है।

हल्दी वाला दूध
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है. गले की खराश से आराम पाना है तो एक गिलास दूध में हल्दी मिलाकर पिएं. इससे काफी आराम मिलता है। आप चाहें तो एक गिलास पानी में हल्दी डालकर पांच मिनट तक उबालें और फिर उससे गरारे करें. दिन में दो से तीन बार ऐसा करने से गले के सूजन और दर्द में जल्दी आराम मिल सकती है।

कैमोमाइल चाय
औषधीय गुणों वाली कैमोमाइल चाय गले के इंफेक्शन और खराश से छुटकारा दिला सकती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आंख, नाक और गले के सूजन में आराम दिलाने में मदद कर सकते हैं।

स्टीम लेना फायदेमंद
गले में अगर ज्यादा सूजन है और बोलने में परेशानी हो रही है तो स्टीम ले सकते हैं। इससे ब्लॉक खुलता है और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है. दिन में कम से कम तीन से चार बार स्टीम लेने से गले की समस्या से काफी आराम मिल जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!