Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

अगर वेट लॉस के लिए रोज पी रहे हैं फ्रूट जूस तो ठहर जायें, कहीं ये आपकी गलती तो नहीं ?

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 01 फरवरी 2024, देहरादून। आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्थ पर ध्यान दे पाना सबसे चुनौती का काम है। अनहेल्दी खानपान और अस्त-व्यस्त लाइफस्टाइल की वजह से मोटापा और कई तरह की समस्याएं होने लगती है। शरीर का वजन बढ़ऩे से कई बीमारियां घेर लेती हैं. इसलिए वजन कम करने पर ज्यादा फोकस करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए डाइट और एक्सरसाइज के साथ-साथ हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना चाहिए। बहुत से लोग फ्रूट जूस पीकर वेट लॉस करने की कोशिश करते हैं, जो गलत तरीका माना जाता है, ऐसे में आइए जानें कि मोटापा कम करने के लिए फलों का सेवन किस तरह करना चाहिए।

वजन कम करने में जूस की भूमिका
बहुत से लोग वजन कम करने के लिए जूस पीना पसंद करते हैं। फलों,सब्जियों और हर्ब्स के साथ मसालें और आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां मिलाकर कई तरह के वेट लॉस जूस बनाए जाते हैं।हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बहुत से लोग इसी गलतफहमी में रहते हैं कि फलों का जूस पीकर वे अपना वजन कम कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि वेट लॉस में फ्रूट जूस पीने से नुकसान भी हो सकते हैं।

फ्रूट जूस पीने से क्यों नहीं कम होता वजन
कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि फ्रूट जूस पीने से शरीर का वजन बढ़ सकता है, जिसका सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है. अध्ययनों के अनुसार, ऐसे लोग जो लिक्विड डाइट लेते हैं या सिर्फ फ्रूट जूस ही पीते हैं, उन्हें कुछ समय बाद मोटापा घेर सकता है.बच्चों में मोटापे का जोखिम ज्यादा होता है। अब सवाल कि हेल्दी होने के बावजूद फ्रूट जूस पीने से वजन क्यों बढ़ता है तो बता दें कि फलों में फ्रूक्टोज नाम का नेचुरल शुगर पाया जाता है, जो फलों का स्वाद मीठा बनाता है. फलों का जूस निकालने के बाद भी ये नेचुरल शुगर जूस में ही रह जाती है और इसे पीने से कैलोरी बढ़ जाती है। ये कैलोरी पेट में फैट बनकर जमा हो जाती है, जिससे वजन बढ़ता रहता है।

वजन कम करने फलों का सेवन कैसे करें
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, फ्रूट जूस पीने की बजाय फलों को काटकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। जब फलों का जूस निकाला जाता है तब उन्हें पीसा या कुचला जाता है और फिर छानकर अलग कर लिया जाता है, इससे फलों में मौजूद फाइबर अलग हो जाता है। डाइटरी फाइबर शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वेट लॉस में मदद करता है। यही कारण है कि जूस पीने से फाइबर के फायदे नहीं मिल पाते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!