Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

मच्छर अगर दुनिया से खत्म हो जाएंं इन्हें होगा सबसे अधिक नुकसान

मच्छर अगर दुनिया से खत्म हो जाएंं तो इन्हें होगा सबसे अधिक नुकसान!

नई दिल्ली,  दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें मच्छरों के काटने से होती हैं। यही वजह है कि मच्छर आज सबसे खतरनाक जीव बन गया है। इसके काटने से डेंगू, चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू, मलेरिया, जीका वायरस जैसी जानलेवा बीमारियां फैलती हैं। इससे हर साल करीब दस लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं। मच्छरों के शिकार इन लोगों में से ज्यादातर गरीब देशों के होते हैं।

बरसात के मौसम में कई जगह पर पानी भर जाने से मच्छरों की तादात तेज़ी से बढ़ने लगती है। अगर मच्छर नहीं होते तो ये खतरनाक बीमारियां भी नहीं फैलती। तो, क्या इसका मतलब यह है कि मच्छरों को दुनिया से पूरी तरह से मिटा देना चाहिए।

क्या मच्छरों को खत्म करने के हैं नुकसान?
सवाल ये है कि क्या ऐसे मच्छरों को ख़त्म से नुक़सान भी हो सकते हैं? फ्लोरिडा के कीट वैज्ञानिक फिल लोनीबस कहते हैं कि मच्छरों का इस तरीके से खात्मा करने के ऐसे कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो हम नहीं चाहेंगे।

लोनीबस का कहना है कि मच्छर पौधों का रस पीकर रहते हैं। इनके ज़रिए पौधों के पराग फैलते हैं। जिनकी वजह से फूलों का फल के तौर पर विकास होता है। मच्छरों को कई परिंदे और चमगादड़ खाते हैं। वहीं इनके लार्वा से मछलियों और मेंढकों को खाना मिलता है। ऐसे में मच्छरों के ख़ात्मे से क़ुदरती फूड चेन पर भारी असर पड़ सकता है।

वहीं, कई वैज्ञानिक इस आशंका को ख़ारिज भी करते हैं। उनके मुताबिक, मच्छरों के खात्मे पर दूसरे जीव इस फूड चेन की कड़ी बन जाएंगे। धरती के विकास के दौरान बहुत-सी नस्लें खत्म हो गई थीं। इन प्रजातियों के खात्मे से ऐसा थोड़े ही हुआ कि तबाही आ गई। उनकी जगह नई प्रजातियों ने ले ली।

फिल लोनीबस इसके जवाब में कहते हैं कि अगर मच्छरों की जगह नए जीवों ने ले ली, तो भी तो दिक़्क़त ही है। वो चेतावनी देते हैं कि मच्छरों की जगह लेने वाला नया जीव वैसा ही या उससे भी ज़्यादा ख़तरनाक हो सकता है। इसका इंसानों की सेहत पर और भी खतरनाक असर पड़ सकता है। हो सकता है कि इस नए जीव से कई नई तरह की बीमारियां और तेज़ी से फैल जाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!