Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

आतंकियों को नहीं छोड़ने पर लखनऊ में ‘अलीगंज पुराना हनुमान मंदिर’ को बम से उड़ाने की दी धमकी

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2021, शनिवार, लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सीरियल ब्लास्ट करने के दो आरोपितों को छुड़ाने के प्रयास भी होने लगे हैं। लखनऊ के काकोरी क्षेत्र के दुब्बगा से उत्तर प्रदेश एटीएस की गिरफ्त में आए अलकायदा समर्थित संगठन के दो आतंकियों को 14 अगस्त तक छोड़ने के लिए धमकी भरा पत्र राजधानी के पुराना हनुमान मंदिर में भेजा गया है।

रजिस्टर्ड डाक से इस पत्र को भेजने वाले ने साफ लिखा है कि 14 अगस्त तक दोनों आतंकियों को नहीं छोड़ा गया तो अंजाम बुरा होगा। आतंकियों को ना छोड़ने पर लखनऊ में अलीगंज पुराना हनुमान मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी भरे पत्र को भेजने वाले ने अपना नाम जोगिंदर सिंह खदरा लिखा है। पत्र भेजने वाले ने खुद को जेहाद समर्थक बताया हैं। रजिस्टर्ड पत्र भेजने वाले का नाम जोगिंदर सिंह, खदरा मदेयगंज लिखा है। धमकी की सूचना मिलने पर एटीएस समेत क्राइम ब्रांच जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

jagran

इतना ही नहीं पत्र में आरएसएस के भी कुछ दफ्तरों को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। आरएसएस कार्यालय और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी धमकी दी गई है। लखनऊ में नए हनुमान मंदिर, अलीगंज के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि पत्र मिलने के बाद पुलिस को जानकारी दे है। अब पुलिस ने यहां पर सुरक्षा को कड़ी करने के साथ ही पत्र के मामले की तहकीकात करने को कहा है। इस मामले की संवदेनशीलता को देखते हुए मौके पर पुलिस पर तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही एटीएस और क्राइम ब्रांच की टीम पड़ताल में लग गई हैं। मंदिर परिसर में तलाशी अभियान जारी है।

jagran

लखनऊ से उत्तर प्रदेश एटीएस ने बीती 11 जुलाई को अलकायदा के आतंकी मॉडल अंसारुल गजवातपल के सक्रिय मिनहाज और मशीरुद्दीन को गिरफ्तार किया था। इनको रिमांड पर लेने के बाद इनके कुछ साथियों पर भी शिकंजा कसा गया। अब इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच को एनआइए को सौंपा गया गया। गृह मंत्रालय ने केस ट्रांसफर को अपनी मंजूरी दे दी है।

उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर सीरियल ब्लास्ट की तैयारी में लगे आतंकी संगठन पर पर शिकंजा कस गया है। यह आतंकी संगठन उत्तर प्रदेश में बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। लखनऊ से आतंकी मिनहाज और मशीरुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अब तक हुई जांच में सामने आया है कि दोनों ही आतंकी मिनहाज और मसीरुद्दीन अलकायदा के मानव बम मॉड्यूल थे। इनको पाकिस्तान व अफगानिस्तान में बैठे हैंडलर के जरिए निर्देश मिल रहे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!