Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में IED ब्लास्ट, 3 जवान शहीद, 3 घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फ़रवरी 2021, गुरुवार। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी गांव स्थित पहाड़ी के क्षेत्र में आइईडी विस्फोट में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए। जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया। इस दौरान दो जवान शहीद हो गए जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह यह घटना हुई। माह भर में जिले के अलग-अलग इलाकों से सत्तर से अधिक आइईडी व सिलेंडर बम जिला पुलिस व सीआरपीएफ ने अभियान चलाकर बरामद किए थे। कई गिरफ्तारियां भी हुईं। इसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा था कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी में पूर्व में भी पुलिस व नक्सलियों के बीच  मुठभेड़ हो चुकी है। जिसमें घायल जवान को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची भेजा गया था। विस्फोट की घटना के बाद क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इधर, ताजा घटना के बाद कोल्हान प्रमंडल के डीआइजी राजीव रंजन सिंह, एसपी अजय लिंडा समेत पुलिस के जवान घटनास्थल के लिए रवाना हो हो गए।

2 जवान शहीद :

  • कांस्टेबल हार्डवर शाह (पलामू)
  • कांस्टेबल किरण सुरीन (सिमडेगा)

3 जवान घायल :

  • हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित (गोड्डा)
  • कांस्टेबल दीप टोपनो (खूंटी)
  • कांस्टेबल निक्कू उरांव (लातेहार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!