Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

“मैं विधायक या मंत्री बनकर नहीं, एक भाई और बेटा बनकर काम करता हूँ” : गणेश जोशी

सेवा सप्ताह के तहत मसूरी श्रीराधाकृष्ण मंदिर के लिए ए.सी. एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सिलाई मशीन की गई वितरित

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस को बीजेपी कार्यकर्ता 25 जनवरी से 31 जनवरी मना रहे हैं सेवा सप्ताह

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का जताया आभार।

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 27 जनवरी 2024, मसूरी। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा सूबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह के तीसरे दिन में भाजपा मसूरी मंडल द्वारा मसूरी स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जाधारी राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और मुख्य अतिथि ज्योति प्रसाद गैरोला द्वारा मसूरी श्रीराधाकृष्ण मंदिर के लिए 06 ए.सी. एवं स्वयं सहायता समूहों को महिलाओं को 10 सिलाई मशीन की वितरित की गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जन्म दिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उनके लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम में पहुँचे दर्जाधारी राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जन्म दिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उनके दीर्घयु की कामना की। उन्होंने कहा मंत्री गणेश जोशी अपनी राजनीतिक पारी में गरीब वंचितों से जुड़कर सेवाभाव से कार्य करते है। उन्होंने कहा मंत्री गणेश जोशी कोई भी गरीब वंचितों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते है। उन्होंने कहा जब किसी गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए हाथ आगे उठते हैं, उसका आशीर्वाद जरूर मिलता है। उन्होंने कहा राजनीतिक क्षेत्र में जीतना मुश्किल काम नहीं है। उन्होंने कहा कि मुश्किल लोगों का दिल जीतना है। उन्होंने कहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोगों का दिल जीता है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी मसूरी वासियों का स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने सम्बोधन के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “मैंने गरीबी को बहुत नजदीकी से देखा है और महसूस किया है, मैं कभी अपने अतीत को नहीं भूलता हूँ, इसलिए मैं गरीब असहाय लोगों की सेवा करता हूँ।” कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि परिवार में जो भी शुभ कार्य हों, चाहे पत्नी या बच्चों का जन्म दिवस हो वह सब समाज के गरीब और असहाय लोगों के बीच में खुशियाँ बाँटते आए हैं।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी की जनता के स्नेह और आशीर्वाद से ही में तीन बार मसूरी विधानसभा से विधायक बना हूँ। उन्होंने कहा कि आज अगर मैं मंत्री हूँ तो मसूरी के जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद के कारण ही मंत्री बना हूँ। उन्होंने कहा अगर मैं आपकी सेवा कर पाता हूँ तो यह ताकत भी आपने मुझे दी है। उन्होंने मसूरी की जनता से वादा करते हुए कहा मैं विधायक या मंत्री बनकर नहीं, एक भाई और बेटा बनकर मसूरी की जनता की सेवा करता रहुँगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ के ध्येय के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश को अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

इस अवसर पर दर्जाधारी राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, संयोजक धन प्रकाश, माणिक शर्मा, सतीश ढोंढियाल, राकेश ठाकुर, मोहन पेटवाल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!