Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

गुजरात और मुंबई पर तूफान का कहर, 70 किमी की रफ्तार, उखड़े पेड़

Cyclone Vayu Live: गुजरात से पहले मुंबई पर तूफान का कहर, 70 किमी की रफ्तार, उखड़े पेड़
गुरात से पहले Cyclone Vayu का असर महाराष्ट्र पर देखने को मिल रहा है। मुंबई में 70 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है।

नई दिल्ली अरब सागर में पैदा हुआ चक्रवाती तूफान ‘वायु’ (Cyclonic Storm Vayu) गुजरात के  अब और करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान 13 जूून की सुबह तक गुजरात से टकराएगा। तूफान को देखते हुए गुजरात सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने पर्यटकों से किसी सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कहा है।

गुजरात से पहले महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में चक्रवात वायु का असर देखने को मिल रहा है। मुंबई में आज सुबह तेज हवाओं के कारण एक पेड़ उखड़ गया। पेड़ के नीचे एक बाइक आ गई। वहीं, मुंबई मौसम विभाग के डेप्युटी डायरेक्टर जनरल ने कहा है कि चक्रवात की वजह से उत्तर महाराष्ट्र के तट पर में तेज हवाएं चलेंगी।

गुजरात सरकार हुई सावधान
मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने गांधीनगर में मुख्‍य सचिव, पुलिस महानिदेशक, सेना व आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बैठक कर समु्द्र तटीय जिलों भावनगर, अमरेली, गीर सोमनाथ, जूनागढ,पोरबंदर व जामनगर के लिए राहत एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।

रुपाणी ने आगामी 48 घंटे के दौरान चक्रवात के खतरे को देखते हुए सभी जिला कलेकटर, कर्मचारी व जवानों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। वहीं 12 व 13 जून को स्‍कूल, कॉलेज व आंगनवाडी केंद्रों में छुट्टी रखने के आदेश दिए हैं। बताया गया कि  जल,थल व वायू सेना के अधिकारियों के साथ भी संपर्क में हैं, जरूूरत हुई तो उनकी भी मदद ली जाएगी।

गुजरात पर मंडरा रहे वायुु नामक चक्रवात के खतरे को देखते हुए समुद्र से सभी मछुआरों को बाहर बुला लिया है। एनडीआरएफ व सेना के जवानों को तटीय इलाकों में तैनात कर दिया है। मुख्‍यमंत्री रुपाणी ने निचले इलाकों से लोगों को हटाने के साथ मंत्रीयों को भी प्रभावित इलाकों में रहने को कहा है।

चक्रवाती तूफान ‘वायु’ लगातार उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा में गुजरात की ओर बढ़ रहा है। लक्षद्वीप के दक्षिणपूर्व और पूर्व-मध्य अरब सागर में बने डिप्रेशन की वजह से गुजरात में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार तक ‘वायु’ तूफान अपने चरम पर होगा और इसकी रफ्तार 165 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की हो सकती है।

बता दें कि गर्म समुद्री हवाओं की वजह से कम दबाव वाले क्षेेत्रोंं ने सोमवार को डिप्रेशन का रूप ले लिया और मंगलवार सुबह तक चक्रवात में तबदील हो गया है। इस चक्रवात का नाम ‘वायु’ रखा गया है, जो की भारत द्वारा दिया गया है।

चीन को भारत की मदद
चक्रवात वायु से बचे रहने को लेकर रत्नागिरी बंदरगाह(महाराष्ट्र) पर चीन के 10 जहाजों को रुकने की इजाजत दी गई है। यह जानकारी केआर सुरेश, कोस्टगार्ड आईजी ने दी।

बता दें कि चक्रवाती तूफान वायु से बचने के लिए 10 चीनी जहाजों ने भारत में शरण ली है। सुरेश ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल ने उन्हें सुरक्षा घेरा के तहत वहां रहने की इजाजत दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!