Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

प्लास्टिक बैंक अभियान से जुड़े दून के सैकड़ों सैन्य परिवार

एसडीसी फाउंडेशन के प्लास्टिक बैंक अभियान से जुड़ रहे विभिन्न सेक्टर

देहरादून। एसडीसी फाउंडेशन का प्लास्टिक बैंक अभियान समाज के अलग अलग वर्गों में अपनी पहुँच बढ़ा रहा है। विभिन्न स्कूलों, अस्पतालों, यूनिवर्सिटी और सरकारी व प्राइवेट संस्थानों के बाद अब सैन्य छावनी और सैन्य बलों के परिवार भी इस अभियान से जुड़ रहे हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में रहने वाले 4 हजार से ज्यादा सैन्य परिवारों के इस अभियान से जुड़ जाने की उम्मीद जताई गई है।

एसडीसी फाउंडेशन के अनूप नौटियाल के अनुसार बीते 5 जून को गढ़ी कैंट क्षेत्र में उन्हें विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर भारतीय सेना द्वारा मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया था।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी, सैनिक और उनके परिवारों के सदस्य मौजूद थे। उन्होंने इस मौके पर उत्तराखंड के समसामयिक विषयों को साझा करने के अलावा उपस्थित सैन्य परिवारों से अपने अपने घरों में प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने और उसे जमा करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि इस प्लास्टिक कचरे को एसडीसी फाउंडेशन अपने प्लास्टिक वेस्ट सेग्रीगेशन एंड लर्निंग सेंटर में सेग्रिगेट कर आगे इस कचरे की रीसाइक्लिंग की व्यवस्था करेगा।

अनूप नौटियाल के अनुसार इस अपील के बाद सैन्य अधिकारियों और सैनिकों के 100 से ज्यादा परिवारों ने अपने घरों में एकत्रित किया गया प्लास्टिक कचरा कैंटोनमेंट क्षेत्र में स्थित महिंद्रा ग्राउंड में एसडीसी फाउंडेशन को हाल ही में सौंपा। इसके साथ ही अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को कंटोनमेंट क्षेत्र में आगे भी लगातार जारी रखने की इच्छा जताई। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में रहने वाले सैन्य अधिकारियों, सैनिकों और कर्मचारियों के 4 हजार से ज्यादा परिवारों को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाने का प्रयास किया जाएगा।

अनूप नौटियाल ने कहा कि जिस तेजी से प्लास्टिक कचरे का विस्तार हो रहा है, उसी तेजी से सरकार और समाज को प्लास्टिक कचरे को लेकर जागरूक होने की जरुरत है। ऐसे माहौल में प्लास्टिक बैंक अभियान इस कचरे से निपटने का एक विकल्प साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि एसडीसी फाउंडेशन ने अभी तक देहरादून में 135 प्लास्टिक बैंक स्थापित किये हैं और आने वाले दिनों में इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की दिशा में और आगे बढ़ा जायेगा ।

महिंद्रा ग्राउंड में सेना के प्रशासनिक अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक त्रिभुवन और गिरीश, विजय राणा, अन्य जवान और सरदार साहिबान मौजूद रहे और सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । इस अभियान में एसडीसी फाउंडेशन के दिनेश सेमवाल, प्रवीण उप्रेती, अभिषेक भट्ट, बिट्टू और सुभाष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!