Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

उत्तरकाशी में सैकड़ों देव डोलियों एवं दूर-दराज गाँव से आए हजारों लोगों ने भव्य व दिव्य शोभायात्रा में भाग लिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अप्रैल 2022, रविवार, देहरादून। भगवान आशुतोष की शिव नगरी उत्तरकाशी में आज सैकड़ों देव डोलियों एवं दूर-दराज गाँव से आए हजारों लोगों ने इस भव्य और दिव्य शोभायात्रा में भाग लिया।

आज सुबह 9:30 बजे विधि-विधानुसार वैदिक मंत्रोचार के साथ हनुमान ध्वजा की स्थापना रामलीला मैदान में की गई और उसके बाद गाजे- बाजे, ढोल- नगाड़े और ऊंचे वैदिक मंत्रों के साथ ही राम कथा का शुभारंभ हो गया है जैसा की विदित है कि अष्टादश पुराण समिति के तत्वाधान में रामलीला मैदान मैं 23 अप्रैल से 1 मई तक श्रीराम एवं हवनात्मक महारुद्र यज्ञ भव्य और दिव्य आयोजन किया जा रहा है। नौ दिवसीय यज्ञ महाकुंभ में देश के प्रतिष्ठित विद्वान भाग ले रहे हैं वहीं दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत मुरलीधर जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा की अमृत वर्षा की जाएगी, मां गंगा के तट पर काशी विश्वनाथ शिवशंकर भोलेनाथ महादेव जी नगरी मे संत मुरलीधर जी महाराज के श्रीमुख से मंगलमय श्रीराम-कथा सुनने का सौभाग्य जनपद वासियों को पहली बार मिला।

मुख्य कथा वक्ता ने आज कथा का शुभारंभ किया और सभी जनमानस से भगवान श्रीरामचन्द्र जी के आदर्श पर चलने के लिए कहा, इस मौके पर गंगोत्री विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, नगरपालिका के अध्यक्ष रमेश सेमवाल और कथा के मुख्य यजमान डॉक्टर हरिशंकर नौटियाल और उनका पूरा परिवार उपस्थित रहा। इसके साथ ही धार्मिक अनुष्ठान का कार्य भी प्रारंभ हुआ।
सुबह 11:00 बजे रामलीला मैदान में सभी देव डोलिया एकत्रित होने के बाद नगर नगर में दिव्य और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा प्रसिद्ध गंगा मंदिर के घाट पर मुख्य बाजार होते हुए भगवान विश्वनाथ मंदिर की परिक्रमा कर, रामलीला मैदान में एकत्रित हुई।

उत्तरकाशी नगर में आज करोना काल के बाद हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रेम सिंह पंवार, अध्यक्ष हरि सिंह राणा, महासचिव रामगोपाल पैन्यूली, व्यवस्थापक घनानंद नौटियाल, भूपेश कुड़ियाल, गजेन्द्र मटूडा, विजय संतरी, अजय प्रकाश बड़ोला, चन्द्रप्रकाश बहुगुणा, चन्द्रशेखर भट्ट, समिति के लेखाकार रामकृष्ण नौटियाल, पुजारी रविंद्र नौटियाल, ब्रह्मानंद नौटियाल, गीता गैरोला, किरण पंवार, सभासद सविता भट्ट, अनीता राणा, पृथ्वी दत्त नैथानी, जय राणा आदि अन्य समिति के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा में भाग लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!