Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘‘ग्रामीण क्षेत्र के सभी परिवारों को शत् प्रतिशत् घर-घर पेयजल कनेक्शन देने की कार्य योजना बनायें” : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 10 सितम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की सम्पादित हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं पेयजल निगम और जल संस्थान को निर्देश दिये कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी परिवारों को घर-घर पाईप्ड टेप्ड वाटर सप्लाई करने और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जरूरी रणनीति पर होमवर्क करें। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना दो चरणों में बनायें, जिसके अन्तर्गत प्रथम चरण में घर-धर तक पाईप टेप्ड वाटर सप्लाई पहुँचाने तथा दूसरे चरण में स्त्रोंत का पुनर्जीवन व सुधारीकरण का कार्य किया जाय। उन्होंने उपरोक्त प्लान को आगामी मंगलवार को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने पाईप्ड वाटर सप्लाई की 50 लाख रूपये की धनराशि से नीचे वाली डीपीआर की तत्काल टेंडरिंग प्रक्रिया प्रारम्भ करने और पेयजल कनैक्शन के व्यापक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक डिवीजन में कनिष्ट अभियन्ताओं को प्रत्येक दिन का लक्ष्य वितरित करनें और उसकी दैनिक प्रगति का भी अवलोकन करते रहनें के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सबसे बेहतर प्रगति प्राप्त करने वाले कनिष्ट अभियन्ता तथा जिस सहायक अभियन्ता और अधिशासी अभियन्ता के अधीन बेहतर मासिक प्रगति सामने आयेगी उनको उत्साहवर्धन हेतु प्रत्येक माह सम्मानित करने की प्रक्रिया भी प्रारम्भ की जाये।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं पेयजल निगम और जल संस्थान को कहा कि विस्तृत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक डिवीजन स्तर पर मानवीय तथा वित्तीय जरूरतों का भी आकलन प्रस्तुत किया जाय। उन्होंने सभी सम्भव आवश्यकताओं की पूर्ति करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल कनैक्शन के निर्धारित शुल्क 1 रूपये की धनराशि प्राप्त करते हुए कनैक्शन को नियमित किया जाय। उन्होंने पेयजल निगम और जल संस्थान को निर्देशित किया कि पेयजल से सम्बन्धित कार्यों के क्रियान्वयन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जहाँ-जहाँ लोक निर्माण विभाग की सड़कों की खुदाई करनी होती है उस खोदी गई सड़क के सुधारीकरण के खर्च की धनराशि को लोक निर्माण विभाग को हस्तान्तरित करेंगे। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में सड़क की खुदाई करनी होती है वहाँ के ग्राम प्रधान/स्थानीय जनप्रतिनिधि को विश्वास में लेते हुए सड़क की खुदाई करें तथा रात्रि में काम के दौरान सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जाय।
जिलाधिकारी ने वन भूमि स्थान्तरण के मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु वन विभाग से समन्वय बनाने के लिए पेयजल निगम और जल संस्थान को एक-एक सहायक अभियन्ता को नोडल अधिकारी नामित करनें के निर्देश दिये जो वन विभाग के समन्वय से वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों का निस्तारण करेंगे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वि/रा को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल कनेक्शन लेने के लिए लिए जिन व्यक्तियों के पास आधार कार्ड नही हैं उनको प्राथमिकता से आधार कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए लेखपाल/पटवारी तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी को ग्रामवार दायित्व वितरित कर दें।
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन हेतु जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा तीन विषय विशेषज्ञों के नाम का अनुमोदन किया गया, जिसके तहत् सामुदायिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डाॅ० डी.एस. रावत (सेवा निवृत्त सी.एम.एस. ओ.एन.जी.सी. दिल्ली), जल प्रबन्धन विशेषज्ञ श्री नितेश कौशिक(पेयजल स्वच्छता एवं पर्यावरण विशेषज्ञ) और जल प्रबन्धन विशेषज्ञ डाॅ धीरेन्द्र बडोनी (सामुदायिक विकास विशेषज्ञ) को नामित किया गया।
इस दौरान जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बीर सिंह बुदियाल, सदस्य सचिव समिति/जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अधीक्षण अभियन्ता पेयजल निगम/नोडल अधिकारी एस.सी पंत, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान नमित रमोला सहित समिति के सम्बन्धित सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!