Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशविज्ञान एवं प्राद्यौगिकीस्वास्थ

मुंबई के केईएम अस्पताल में ऑक्सफोर्ड द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन “कोविशील्ड (Covishield)” का किया जाएगा मानव परीक्षण

  • “अन्य देशों की तरह, भारत भी प्रयास कर रहा है और कोरोना से संबंधित तीन टीकों का ट्रायल अलग-अलग चरणों में चल रहा है।
    कोरोना वायरस वैक्सीन को भारत में अगले साल की शुरुआत तक उपलब्ध करा दिया जायेगा।” : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ० हर्षवर्धन

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 सितम्बर, 2020, शनिवार। जहाँ एक और कोविड-19 की वैश्विक महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है वही विश्वभर के वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन को बनाने के लिए दिन रात प्रयासरत हैं। पूरे विश्व के साथ ही भारत में भी कोरोना से जंग जारी है। हर किसी को अब इंतजार है तो कोरोना वैक्सीन की। इसी बीच आज कोरोना वैक्सीन को लेकर एक राहत भरी खबर आयी है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के परेल स्थित के.ई.एम. अस्पताल (KING EDWARD MEMORIAL HOSPITAL) में ऑक्सफोर्ड की ओर से बनाई जा रही वैक्सीन कोविशील्ड का मानव परीक्षण किया जाएगा। ये परीक्षण तीन लोगों पर शनिवार को किया जाएगा। केईएम मुंबई का पहला सरकारी अस्पताल अस्पताल है जहाँ किसी वैक्सीन का मानव परीक्षण किया जाएगा। भारतीय औषधि महानियंत्रक (DGCI) से हरी झंडी मिलने के बाद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन (OXFORD COVID VACCINE) का क्लीनिकल ट्रायल एक बार फिर शुरू कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के केईएम अस्पताल में ऑक्सफोर्ड द्वारा विकसित कोरोना की वैक्सीन का मानव परीक्षण किया जाएगा।

इस बात की जानकारी देते हुए KING EDWARD MEMORIAL HOSPITAL के डीन ने अवगत कराया कि कोरोना वायरस के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित कोविशील्ड वैक्सीन का अस्पताल में तीन व्यक्तियों पर मानव परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया किवैक्सीन के परीक्षण के लिए हमने 13 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से तीन लोगों पर ‘कोविशील्ड’ का ट्रायल किया जाएगा। तत्पश्चात एक अन्य व्यक्ति को मानक परीक्षण प्रक्रिया के तहत प्लेसबो दिया जाएगा। यह ट्रायल आज शनिवार, 26 सितम्बर 2020 से शुरू होगा। यह वैक्सीन ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की ओर से बनाई जा रही है और इसका नाम कोविशील्ड (Covishield) दिया गया है। इस वैक्सीन को पुणे के सीरम इंस्टिट्यूट ने बनाया है।

विदित रहे कि सीरम इंस्टीट्यूट भारत में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन को ब्रिटेन की एस्ट्रेजेनिका (Oxford-AstraZeneca) के साथ तैयार कर रही है। इससे पहले कोविड-19 के संभावित टीके का मानव पर तीसरे चरण का चिकित्सकीय परीक्षण पुणे के सरकारी ससून जनरल अस्पताल में शुरू किया गया। इस महीने के शुरू में SII ने पूरे देश में टीके का परीक्षण रोक दिया था। भारत के औषधि महानियंत्रक ने 11 सितंबर को अगले आदेश तक एसआईआई द्वारा टीके के दूसरे एवं तीसरे चरण के चिकित्सकीय परीक्षण को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया था। यह कदम एस्ट्राजेनेका कंपनी द्वारा एक स्वयंसेवी के अज्ञात कारणों से बीमार होने के बाद परीक्षण स्थगित करने के बाद उठाया गया था लेकिन डीसीजीआई ने 15 सितंबर को टीके का चिकित्सकीय परीक्षण दोबारा शुरू करने की अनुमति एसआईआई को दे दी थी।

सबसे खुसी एवं राहत भरी खबर देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ० हर्षवर्धन ने बताया है कि “कोरोना वायरस वैक्सीन को भारत में अगले साल की शुरुआत तक उपलब्ध करा दिया जायेगा।” केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन ने राज्यसभा में कहा कि “अन्य देशों की तरह, भारत भी प्रयास कर रहा है और कोरोना से संबंधित तीन टीकों का ट्रायल अलग-अलग चरणों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में, एक विशेषज्ञ समूह इन टीकों को देख रहा है और इसके स्थान पर उन्नत योजना बना रहा है। हमें उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत तक भारत में एक वैक्सीन जरूर उपलब्ध होगी।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!