Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदिल्लीदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

दिल्ली की चुनावी रैलियों में देवभूमि के मुख्यमंत्री धामी को सुनने के लिए उमड़ रही भारी भीड़

हिमाचल के बाद दिल्ली निकाय चुनावों में भी धामी-धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में हुई जनसभाओं को सुनने को उमड़ रही भीड़

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 नवम्बर 2022, रविवार, देहरादून। हिमाचल विधानसभा चुनाव की तरह ही दिल्ली नगर निकाय चुनाव में भी धामी-धामी हो रही है। दिल्ली के दंगल में देवभूमि के मुख्यमंत्री को सुनने के लिए उमड़ रही भीड़ यह दर्शा रही है कि मुख्यमंत्री धामी वहाँ भी खूब लोकप्रिय हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अब तक 9 जनसभाओं, 2 रोड शो व एक घर-घर जनसंपर्क अभियान कर चुके हैं जबकि इसकी तुलना में कांग्रेस और आप कहीं भी टिकती नजर नहीं आती।

बीते डेढ़ दशक से दिल्ली के निगमों में भाजपा का कब्जा है। अब तक न तो कांग्रेस और न सत्ताधारी आप ही इस तिलिस्म को तोड़ पाई है, उल्टा चुनाव दर चुनाव इन दलों को मुँह की ही खानी पड़ी है। निकाय चुनाव सीधे जमीन से जुड़े होने के कारण इसके मायने भी स्पष्ट हैं कि दिल्ली में भाजपा ने जड़ से जुड़कर काम किया है और आज भी जनता के दिलों पर राज कर रही है।

इस बार के निकाय चुनाव में यूँ तो मुख्य मुकाबला भाजपा और आप में ही है लेकिन कहीं कहीं कांग्रेस भी त्रिकोण में है। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी भी धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। वे भाजपा की स्टार प्रचारकों की टीम में शामिल हैं। धामी जहाँ जहाँ प्रचार को जा रहे हैं वहाँ उन्हें सुनने को भीड़ उमड़ पड़ रही है। मुख्यमंत्री धामी अब तक 9 जनसभा, 2 रोड शो व एक जगह घर घर संपर्क अभियान में शामिल हो भाजपा उम्मीदवारों की दावेदारी को मजबूत करने में कामयाब हुए हैं। जबकि विपक्षी आप व कांग्रेस के नेताओं की वहाँ पूछ भी नहीं हो रही।

मुख्यमंत्री धामी ने एक सप्ताह में यूँ किया जोरदार प्रचार

20 नवम्बर को मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में शांति मार्ग से श्रीराम चौक मण्डावली तक रोड शो में प्रतिभाग किया गया।

25 नवम्बर को दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रेखा रावत के पक्ष में जनसभा – 41 फूटा रोड, उत्तरांचल एन्क्लेव, कमलापुर, (वार्ड न०-09 संतनगर) दिल्ली)

इसी दिन निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी अनिल कुमार त्यागी के पक्ष में जनसभा – प्रधान एन्क्लेव, बुराड़ी (वार्ड न०-06) दिल्ली

नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीता बिष्ट के पक्ष में जनसभा – मैन रोड, तुकमीरपुर, (वार्ड न०-247 सादतपुर) दिल्ली

नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कविता शर्मा के पक्ष में जनसभा – नरेन्द्र पार्किंग, जगजीत नगर, वार्ड न०-229, ब्रहमपुरी, दिल्ली

नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी प्रमोद गुप्ता के पक्ष में जनसभा – सी-2, यमुना विहार वर्धमान कॉमप्लैक्स (वार्ड न०-232 यमुना विहार) दिल्ली

26 नवम्बर को दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी सुश्री प्रेमा देवी जी के पक्ष में जनसभा

नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी विपिन बिहारी के पक्ष में रोड शो – सुपर सीएन चौक (अटल विहार चौक), दिल्ली

निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र नेगी के पक्ष में जनसभा – वार्ड नं 198, विनोद नगर

निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी सुश्री हिमांशी पाण्डे के पक्ष में जनसभा – आई-ब्लाक गली नं०-12 गढ़वाली मौहल्ला, लक्ष्मीनगर

नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सनरिका शर्मा झा जी के पक्ष में जनसभा – सी 17 दिलशाद कॉलोनी, बैंक ऑफ बडौदा, मृगनयनी चौक, दिल्ली

27 नवम्बर को नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रितु मदान के समर्थन में घर-घर-जन-सम्पर्क अभियान में प्रतिभाग – 14 ब्लॉक मोतीनगर वार्ड, नई दिल्ली

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!