Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

हडको क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की तिमाही राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन, जल्दी ही शत-प्रतिशत कार्य हिन्दी में किये जायेंगे

[highlight]“हिन्दी मातृभाषा होने के कारण हिन्दी में कार्य करना और भी आसान हो जाता है” : विषेश अतिथी सौरभ गुप्ता[/highlight]

  • “हडको क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 92 प्रतिशत कार्य हिन्दी में किया जा रहे हैं, इसे बढ़ाने हेतु भरसक प्रयास किए जा रहे हैं, आशा है कि जल्दी ही हम शतप्रतिशत कार्य हिन्दी में करेंगे” : बलराम सिंह चौहान

[box type=”shadow” ]

[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जून 2021, गुरुवार, देहरादून। हाउसिंग एण्ड अर्बन डेवलपमेन्ट कार्पोरेशन लिमिटेड (हडको), भारत सरकार का उपक्रम, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की अप्रैल-जून, 2021 तिमाही राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन आज, 17जून 2021 को सांय 4:00 बजे किया गया। इसका शुभारम्भ विषेश अतिथी सौरभ गुप्ता, वरिष्ठ लेखाकार, देहरादून के द्वारा किया गया। हडको मुख्यालय, राजभाषा विभाग से डाॅ० रेखा चन्दोला, प्रबंधक (राजभाशा) ने जूम के माध्यम बैठक में भाग लिया।

हडको क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव द्वारा विषेश अतिथी सौरभ गुप्ता एवं डाॅ० रेखा चन्दोला, प्रबंधक (राजभाषा) का स्वागत करते हुए हडको क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून द्वारा राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने हेतु किए जा रहे प्रयासों एवं कार्यों के विशय में विस्तार से अवगत कराया तथा पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों पर चर्चा की व अनेक सुझाव दिये गए। संयुक्त महाप्रबंधक (वित्त), अशोक कुमार लालवानी द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक हिंदी में कार्य करने का अनुरोध किया गया। उप प्रबंधक(आई.टी.) /हिन्दी नोडल अधिकारी(राजभाषा) बलराम सिंह चौहान ने अवगत कराया कि हडको क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 92 प्रतिशत कार्य हिन्दी में किया जा रहे हैं, इसे बढ़ाने हेतु भरसक प्रयास किए जा रहे हैं, आशा है कि जल्दी ही हम शतप्रतिशत कार्य हिन्दी में करेंगे।

विषेश अतिथी सौरभ गुप्ता द्वारा अपने व्याख्यान में वैश्विक पटल पर हिन्दी का स्थान एवं अन्य भाषाओं के साथ, इस का तुलनात्मक विवरण के साथ प्रस्तुतीकरण किया। अपने उद्बोधन में हिन्दी भाषा को गर्व के साथ प्रयोग करने की प्रेरणा दी, हिन्दी मातृभाषा होने के कारण हिन्दी में कार्य करना और भी आसान हो जाता है। डाॅ० रेखा चन्दोला, प्रबंधक (राजभाषा) ने सूझाव दिया कि जिन पत्रों को जवाब देना अपेक्षित नहीं है, उन पत्रों की पावती भी प्रेषित की जाए तो पत्राचार में अवश्य ही बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय की आगामी पत्रिका के लिए भी सूझाव दिया। इस बैठक में शंकर चौधरी, उप प्रबंधक(विधि), जगदीश चन्द्र पाठक, सहायक प्रबंधक(वित्त)/नोडल सहायक(राभा) वम्सी, प्रबंधन प्रक्षिषु(वित्त) एवं कीर्ति राणा प्रबंधन प्रक्षिषु(वित्त), डी.एन. भटट एवं रविन्दर कुमार ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव द्वारा हडको क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से विषेश अतिथी सौरभ गुप्ता, डाॅ० रेखा चन्दोला एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!