Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

सुपरस्टार ऋतिक रोशन की माँ ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जानिए क्यों बना है यह चर्चा में ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अक्टूबर 2020, गुरुवार। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीने बीत चुके हैं। इन चार महीनों में इस केस में जो भी बातें सामने आई हैं उसने सभी को हैरान किया। महज एक सुसाइड से शुरू हुआ ये केस आज ड्रग एंगल तक जा पहुंचा है। ड्रग मामले में अबतक कई बड़े नाम शामिल होते नजर आए हैं। वहीं सुशांत को इंसाफ दिलाने और उनकी मौत की गुत्थी सुलझाने की मांग हर कोई सोशल मीडिया पर कर रहा है। आम से लेकर खास हर कोई अब इस केस की असल वजह जानना चाहता हैं। स्टार्स भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए सुशांत को लेकर पोस्ट शेयर करते नजर आ रहे हैं।

[box type=”shadow” ]इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार  ऋतिक रोशन की मां ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है जो कि चर्चा में बना हुआ है।

ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने बुधवार की रात दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर की है। इस फोटो के साथ ही उन्होंने दो पावरफुल हैशटैग का भी यूज किया है। उन्होंने  “प्रार्थना शक्तिशाली है” और “ब्रह्मांड शक्तिशाली है” जैसे दो हैशटैग लगाए हैं। वहीं सुशांत की तस्वीर के साथ ही पिंकी रोशन ने एक मैसेज भी शेयर किया है। इस मैसेज में उन्होंने लिखा, ‘हर कोई सच्चाई चाहता है लेकिन कोई भी ईमानदार नहीं होना चाहता।’ पिंकी रोशन का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस पर लगातारा यूजर्स की प्रातिक्रिया आ रही है। हर कोई उनके इस पोस्ट की तारीफ कर रहा है।[/box]

[box type=”shadow” ]सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में फिल्म ‘काय पो छे!’ से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत के अभिनय की जमकर तारीफ की हुई। ‘काय पो छे!’ के बाद उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘केदारनाथ’ और ‘छिछोरे’ जैसी बड़ी फिल्में की थीं। वहीं उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया।[/box]

विदित रहे कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक वह नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। वहीं अब इस केस में अब अलग-अलग कई एंगल पर जांच की हो रही है। सीबीआई से लेकर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) जैसी देश की तीन बड़ी जांच एजेंसीज इस केस को हैंडल कर रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!