Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘हाउडी मोदी’ (Howdy Modi) में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – अमेरिका में अबकी बार, “अबकी बार ट्रंप सरकार”

आकाश ज्ञान वाटिका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को टेक्‍सास प्रांत के ह्यूस्‍टन शहर में आयोजित ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक नारा दिया जिसको लेकर भारत में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस नारे को ट्रंप के लिए किया गया चुनाव प्रचार करार देते हुए भारत की विदेश नीति का उल्लंघन बताया है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमत्री को याद रखना चाहिए कि वह अमेरिकी चुनाव के स्टार प्रचारक नहीं हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मिस्‍टर प्राइम मिनिस्‍टर, आपने किसी दूसरे देश के घरेलू चुनावों में हस्तक्षेप न करने की भारतीय विदेश नीति के सम्मानित सिद्धांत का उल्लंघन किया है। यह भारत के दीर्घकालिक रणनीतिक हितों के लिए ठीक नहीं है। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ भारत के संबंध द्विदलीय यानी रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के लिए एक समान हैं। ट्रंप के लिए आपका यह अभियान भारत और अमेरिका दोनों संप्रभु देशों और उनके लोकतंत्र के लिए अनुचित हैं।’

आनंद शर्मा ने एक के बाद एक किए गए अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि आपको (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) यह नहीं भूलना चाहिए कि आप हमारे प्रधानमंत्री के तौर पर अमेरिका गए हैं, न कि अमेरिकी चुनाव के स्‍टार कैम्‍पेनर के रूप में…।

बता दें कि कल हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अच्छे तरीके से जुड़े हैं और उम्मीदवार ट्रंप के लिए मैं कहूंगा ‘अबकी बार ट्रंप सरकार।’ दरअसल, ‘अबकी बार, ट्रंप सरकार’ के नारे पर सियासत इसलिए भी गरमा गई है क्‍योंकि अमेरिका में अगले साल राष्‍ट्रपति के चुनाव होने वाले हैं। अमेरिका में भारतीय अमेरिकी तेजी से बढ़ता समुदाय है जो कि चुनावों में भी बढ़चढ़कर हिस्‍सा लेता है। माना जा रहा है कि इस बार भारतीय अमेरिकी लोग रिपब्लिकन पार्टी के ज्यादा करीब हैं। यही कारण है कि डोनाल्‍ड ट्रंप भी भारतीय समुदाय को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप की जमकर तारीफ की थी। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रपति ट्रंप किसी परिचय के मोहताज नहीं है। इस प्‍लेनेट का हर शख्‍स उनसे परिचित है। प्रेसिडेंट ट्रंप हर बार वह गर्मजोशी, मित्रतापूर्वक, ऊर्जावान तरीके से मिलते हैं तथा उन तक आसानी से पहुंच रहती है। प्रधानमंत्री मोदी का भाषण जब खत्‍म हुआ तो ट्रंप ने खड़े होकर तालियां बजाई। पीएम मोदी नीचे उतरे एक सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें दिशा दिखाई लेकिन उस उसके निर्देशों को भूल पीएम मोदी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर बढ़े। इसके बाद दोनों नेता लोगों के बीच पहुंचे और स्टेडियम का चक्कर लगाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!