Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

थराली विधानसभा के बदले समीकरणों में कैसे खिलेगा कमल ? क्या भाजपा आलाकमान की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे भोपाल राम टम्टा..?

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जनवरी 2022, गुरुवार, चमोली। चमोली जनपद की सुरक्षित थराली विधानसभा सीट पर इस बार समीकरण बदले हुए हैं। सिटिंग विधायक मुन्नी देवी का टिकट काट कर भाजपा ने अपने तेजतर्रार नेता भोपाल राम टम्टा को यहाँ से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने जैसे ही अनुसूचित प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भोपाल राम टम्टा को अपना उम्मीदवार घोषित किया उसके बाद से पार्टी में सिटिंग विधायक सहित कई पदाधिकारियों ने नाराजगी भरे अलग-अलग बयान देने शुरू कर दिए। जिसके बाद भोपाल राम टम्टा की असली परीक्षा शुरू हुई सभी नाराज लोगों को साधने की। जिसमें से कुछ मान गये हैं और कुछ को मनाने में भोपाल राम टम्टा लगे हुए हैं।

विधानसभा चुनाव लड़ने का है अनुभव
भोपाल राम टम्टा ने कहा पार्टी आलाकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह प्रयासरत हैं। जनता का सर्मथन उनके साथ है। वह अगर इस क्षेत्र से चुनकर जाते हैं तो थराली में जो विकास कार्य विधायक मुन्नी देवी द्वारा शुरू कराये गये हैं वह उनको पूरा कराने के साथ ही जनहित से जुड़ी तमाम योजनाओं को थराली में शुरू करायेंगे। भोपाल राम ने वर्ष 2006 में राजकीय सेवा से वीआरएस लेने के बाद राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। 2007 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था। तात्कालिक समय में थराली विधानसभा पिंडर विधानसभा नाम से जानी जाती थी। तब उनका मुकाबला भाजपा के गोविंद लाल शाह से था, जिसमें गोविंद लाल विजय रहे। भोपाल टम्टा ने वर्ष 2016 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। अब भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।

त्रिकोणीय मुकाबले का मिलेगा लाभ
भाजपा विधायक भोपाल राम टम्टा का सीधा मुकाबला इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जीतराम से होगा। थराली विधानसभा से पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ० जीतराम की राह भी आसान नहीं है। कई नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुड्डू लाल मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुड्डू लाल वर्ष 2017 के चुनाव में इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके है तब उन्हें 7089 मत मिले थे। वहीं वाम मोर्चा ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप मे किसान नेता कुंवर राम को तो समाजवादी पार्टी ने किशोर कुमार को मैदान में उतारा है। माकपा के कुंवर राम भी पूर्व मे 2018 के उपचुनाव में इस सीट पर वाम मोर्चा उम्मीदवार के रूप मे चुनाव लड़ चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!