Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

दो, तीन या फिर चार, एक साथ ज्यादा से ज्यादा कितने केले खा सकते हैं ? एक्सपर्ट से जानिए जवाब

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 18 अक्टूबर 2023, देहरादून। पाचन संबंधी समस्याओं के लिए केला खाना अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि केले में हाई पोषण होता है। साथ ही साथ इसमें फाइब, विटामिन बी6 और पोटेशियम की मात्रा सबसे अधिक होती है. हेल्थ एक्सपर्ट से लेकर रिसर्च कहते हैं कि केला हाई कार्बोहाइड्रेट और एनर्जी से भरपूर होता है।

केला आप नाश्ते के रूप में भी ले सकते हैं
एक्सरसाइज करने से पहले या नाश्ते में केला खाना एक बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन आप रोजाना कितने केले खा रहे हैं यह सबसे महत्वपूर्ण है। केले में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन बी 6, सी, एंटीऑक्सिडेंट और कैरोटीनॉयड और फ्लेवोनोइड जैसे फाइटोकेमिकल्स से युक्त पोषक तत्व होते हैं जो एक पावरहाउस की तरह काम करता हैं।

दिल की बीमारी के जोखिम को करता है कम
केला पाचन को अच्छा करने के साथ-साथ दिल की बीमारी के जोखिम को भी दूर रखता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है. केला से बीपी भी कंट्रोल में रहता है और यह हाई बीमी के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक पोटेशियम से दिल की बीमारी का जोखिम 27 प्रतिशत तक कम हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक केला में फाइबर होता है जो वजन घटाने में मदद कर सकता है. क्योंकि यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है।

माइग्रेन
केले, खासकर अगर ठीक से न छीले जाएं, तो उनमें टायरामाइन नामक पदार्थ होता है, जो माइग्रेन को तुरंत ट्रिगर करता है। रिपोर्ट के अनुसार, टायरामाइन को इसके निर्माण के तरीके के कारण मोनोमाइन कहा जाता है। हमारे शरीर के अंदर, मोनोमाइन ऑक्सीडेज (रू्रह्र) नामक एक एंजाइम होता है जो टायरामाइन जैसे मोनोमाइन को तोड़ता है. यह एंजाइम टायरामाइन से निपटने में मदद करता है. इसलिए, यदि आप माइग्रेन से पीडि़त हैं और आपके शरीर में पर्याप्त एमएओ नहीं है, तो टायरामाइन युक्त खाद्य पदार्थ खाने से आपको सिरदर्द हो सकता है।

वजन बढऩा
केले की मध्यम मात्रा आपके स्वास्थ्य और वजन घटाने के लक्ष्य के लिए अच्छी है। हालांकि, केले को कैलोरी से भरपूर माना जाता है। इसलिए, जहां यह भूख से राहत दिलाने में मदद करता है। वहीं यह वजन बढऩे का एक प्रमुख कारण भी बन जाता है. हालांकि, एक दिन में आपको कितने केले खाने चाहिए या नहीं खाने चाहिए इसकी कोई निश्चित संख्या नहीं है, लेकिन प्रति दिन 1-2 केले पर्याप्त माने जाते हैं।

गैस्ट्रिक समस्या
केले में घुलनशील फाइबर, फ्रुक्टोज और अधिक कार्बोहाइड्रेट और कम मात्रा में पानी होता है. इसलिए, जब केले का अधिक सेवन किया जाता है, तो इससे कब्ज और गैस्ट्रिक समस्याएं हो सकती हैं। हैरानी की बात यह है कि बहुत अधिक केला खाने  से कब्ज के दिक्कत के साथ नींद की समस्या भी हो सकती है। ऐसा केले में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व के कारण होता है. यह एक अमीनो एसिड है जिसका उपयोग शरीर प्रोटीन और सेरोटोनिन जैसे महत्वपूर्ण अणुओं को बनाने के लिए करता है. जो मूड और नींद की कमी को बढ़ाता है. केले में विटामिन बी6 होता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!