Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

विभिन्न औद्यानिक निवेशों की गुणवत्तायुक्त आपूर्ति के लिए कैलेंडर का अनावरण करते उद्यान मंत्री गणेश जोशी

बागवानों किसानों को अब बीज, पौध, खाद इत्यादि मिलेंगे समय पर उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कैलेंडर किया जारी

देहरादून।  प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में उद्यान विभाग द्वारा तैयार विभिन्न औद्यानिक निवेशों की गुणवत्तायुक्त आपूर्ति के लिए कैलेंडर का अनावरण किया। ज्ञात हो कि विगत माह हुई कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को वार्षिक कार्य कैलेंडर को जारी करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में आज उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कैलेंडर का अनावरण किया।

उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिनके कुशल निर्देश नेतृत्व में भारतवर्ष के साथ-साथ उत्तराखण्ड राज्य में भी औद्यानिकी को बढ़ावा देते हुए कृषकों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया। उन्होंने कहा राज्य में मुख्यमंत्री के मार्ग निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्य में औद्यानिक का समग्र विकास करते हुए कास्तकारों की आय में गुणात्मक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित करने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत देय राजसहायता की धनराशि में भी वृद्धि की जा रही है।

उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताते हुए कहा कि इस वार्षिक कार्य समय सारिणी (वार्षिक कार्य कैलेंडर) के अनावरण उपरान्त क्रियान्वयन से कृषकों को समयान्तर्गत उच्च गुणवत्तायुक्त निवेशों की आपूर्ति की जा सकेगी। जिससे प्रदेश में औद्यानिकी के विकास के साथ-साथ कृषकों की आय में गुणात्मक वृद्धि में भी सहयोग प्राप्त होगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बीज किसानों की आत्मा होती है, किसानों को पौध, बीज, प्रेस्टीसाइज इत्यादि समय पर उपलब्ध हो इसके लिए यह वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। निश्चित तौर पर इससे किसानों को बीज, पौध, खाद, दवाइयां इत्यादि समय पर उपलब्ध होंगे। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के ब्लॉक स्तर तक कैलेंडर को होल्डिंग के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए।

मंत्री ने अधिकारियों को कैलेंडर के अनुरूप कार्य करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न केन्द्रपोषित, राज्य सैक्टर एवं जिला सैक्टर की योजनाओं के अन्तर्गत औद्यानिक फसलों के विकास के लिए व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं। इन योजनाओं के अन्तर्गत कृषकों को समयान्तर्गत उच्च गुणवत्तायुक्त निवेशों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वार्षिक कार्य समय सारिणी (वार्षिक कार्य कैलेंडर) का अनावरण किया जा रहा है, जिसके मुख्य आकर्षण निम्न प्रकार है। निविदा द्वारा औद्यानिक निवेशों की पर्वतीय क्षेत्रों एवं मैदानी क्षेत्रों में व्यवस्था हेतु कैलेण्डर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के संस्थाओं/राज्य कृषि/औद्यानिक विश्वविद्यालयों से बीज एवं रोपण सामग्री आपूर्ति हेतु कैलेण्डर। विभागीय पौधालयों से बीज एवं रोपण सामग्री की आपूर्ति हेतु कैलेण्डर। विदेशों से आयात की जाने वाली रोपण सामग्री हेतु अधिप्राप्ति कैलेण्डर।

इस अवसर पर सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, निदेशक उद्यान दीप्ति, कृषि निदेशक कैसी पाठक सहित कई लोग उपस्थित।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!