Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

भीषण हादसा : चाय की दुकान पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, 3 लोगों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2022, बुधवार, लखनऊआज सुबह कूरेभार कस्बे में तेज रफ्तार ट्रक चाय की दुकान पलट गया। उसके नीचे एक ऑटो रिक्शा भी आ गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह करीब 5.00 बजे हादसा उस समय हुआ जब प्रयागराज से अयोध्या की तरफ जा रहे गिट्टी लदे ट्रक ने बेलवाई मार्ग से हलियापुर की तरफ जा रहे बल्ली लदे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर चौक पर स्थित चाय की दुकान पर पलट गया।

इससे दुकान पर चाय पी रहे ऑटो चालक राजन तिवारी, निवासी चमुरखा, राजेश अग्रहरि निवासी स्थानीय कस्बा ,राकेश कसौंधन की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि सात अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक व क्लीनर शुभम,राम कैलाश, राधेश्याम, अकील, दुकानदार पवन, महेश पांडेय व एक अज्ञात शामिल है। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। तत्काल स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया गया।

पुलिस ने क्रेन व खोदाई मशीन मंगवाकर स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया। एम्बुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भेजवाया। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दो थानों की पुलिस फोर्स स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य में जुटी रही। वहीं हादसे के बाद जाम लग गया है। इस कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!