Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डहरिद्वार

होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया ने हरिद्वार में आयोजित किया सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान

2800 से अधिक स्कूली छात्रों एवं स्टाफ को सड़क सुरक्षा के गुर सीखने का मौका मिला

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 6 अगस्त 2023, हरिद्वार। भारत में सुरक्षित राइडिंग की आदतों के निर्माण की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया ने हरिद्वार, उत्तराखण्ड में अपने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान को आगे बढ़ाया। माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल, हरिद्वार में आयोजित इस तीन दिवसीय कैम्प में 2800 से अधिक स्कूली छात्रों एवं स्टाफ के सदस्यों ने हिस्सा लिया और सुरक्षित राइडिंग के गुर सीखे। एचएमएसआई के रोड सेफ्टी इंस्ट्रक्टर्स ने प्रतिभागियों की उम्र को ध्यान में रखते हुए उचित सड़क सुरक्षा लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से सभी को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरुक बनाया।

दुर्घटनामुक्त भारत के निर्माण के लिए एचएमएसआई की प्रतिबद्धता के बारे में बात करते हुए विनय ढींगरा (सीनियर डायरेक्टर), एचआर, एडमिन, आईटी एण्ड कॉर्पोरेट अफे़यर्स, होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया ने कहा, ‘‘एचएमएसआई में हम बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में ज़रूरी ज्ञान देकर उन्हें सड़क के भावी ज़िम्मेदार उपयोगकर्ता बनाना चाहते हैं। हम युवाओं में सकारात्मक मानसिकता का विकास करना चाहते हैं, ताकि वे सड़क सुरक्षा का महत्व समझें और इस बात को जानें कि यह जीवन में अनुशासन का मार्ग है। हम एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते हैं, जहां सड़क सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता दी जाए और सड़क पर सभी लोग ज़िम्मेदारी से व्यवहार करें, हम राइडरों की अगली पीढ़ी को सड़क के सुरक्षित इस्तेमाल पर सशक्त एवं शिक्षित बनाने के लिए तत्पर हैं। इसी सोच को बढ़ावा देने के लिए एचएमएसआई ने राष्ट्रयापी सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के लॉन्च की पहल की है।’’

अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व को पूरा करते हुए एचएमएसआई भारत में अपनी शुरूआत से ही अपने सभी कार्यों में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा दे रही है। अपनी विश्वस्तरीय प्रतिबद्धता के तहत हम देशभर के लोगों की रोज़मर्रा में सुरक्षित राइडिंग की आदतों कोप्रोत्साहित करना चाहते हैं। होण्डा का सुरक्षा का दृष्टिकोण अपने प्रोडक्ट्स के लिए उचित तकनीकों के विकास पर ज़ोर देता है, ताकि इसके उपभोक्ता राइड के दौरान अधिकतम सुविधा और आराम का अनुभव पा सकें। हम एक दुर्घटनामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासरत हैं, जहाँ सड़कों का उपयोग आपसी तालमेल में किया जाए और लोग आत्मविश्वास के साथ राइड कर सकें। इसी उद्देश्य को हासिल करने के लिए हमसड़क सुरक्षा की पहलों को पहचान कर इन्हें अंजाम देते हैं।

हमने अपने प्रयासों के तहत सड़क सुरक्षा जागरुकता प्रोग्रामों का आयोजन देश भर के विभिन्न स्थानों पर किया गया है। ये इंटरैक्टिव एवं रोचक सत्र बच्चों से लेकर व्यस्कों तक हर उम्र के लोगों के लिए, स्कूलों, कॉलेेजों, सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनोंमें आयोजित किए जाते हैं। इंटरैक्टिव गेम्स, रोल प्ले, वर्चुअल अनुभवों आदि के माध्यम से हम सड़क का उपयोग करने वाले सभी उपयोगकर्ताओं को सड़क पर ज़िम्मेदाराना व्यवहार करने और जागरुक बनाने के लिए प्रयास करते हैं। हमारे ये जागरुकता अभियान 55 लाख से अधिक भारतीयों तक पहुँच चुके हैं। इसके कुशल सेफ्टी इंस्ट्रक्टर्स की टीम देश भर में अपने 10 अडॉप्टेड ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्कों और 6 सेफ्टी ड्राइविंग एजुकेशन सेंटरों में रोज़ाना प्रोग्रामों का संचालन करती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!