Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘बाहुबली अतीक अहमद की जमीन पर गरीबों के लिए बनेंगे घर’ : मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2021, रविवार, प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रयागराज और कौशांबी के लोगों को अरबों की योजनाओं की सौगात देंगे। सीएम योगी प्रयागराज के लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद से खाली कराई गई नजूल जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। उसके बाद अरबों रुपये के विकास कार्याें का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। वह सभा को भी संबोधित करेंगे।

योगी सरकार माफिया और माफिया अतीक अहमद से खाली कराई गई जमीन पर घर बनाने जा रही है। इन घरों को गरीबों को सौंपा जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ आज उसी योजना का शिलान्यास करेंगे। दोपहर बाद लगभग तीन बजे प्रयागराज के लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद से खाली कराई गई नजूल जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे।

माफिया अतीक अहमद से खाली कराई गई जमीन करीब 1731 स्क्वायर मीटर है। इस जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद सीएम योगी अरबों रुपये के विकास कार्याें का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। वह सभा को भी संबोधित करेंगे। फिर सीएम केपी कम्युनिटी सेंटर में कायस्थ पाठशाला स्थापना के स्वर्णिम 150 वें वर्ष का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर प्रयागराज और कौशांबी में रहेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह पहले कौशांबी जाएंगे। दोपहर में लगभग 1.30 बजे हेलीकाप्टर से कौशांबी पहुंचेंगे। मंझनपुर में जन विश्वास यात्रा की सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 60.51 करोड़ की 99 परियोजनाओं का लोकार्पण व 36 करोड़ की 39 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा  300 महिला लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी जाएगी। पीडीए की करीब 91.49 करोड़ की आवासीय एवं विकास योजनाओं, जनवा (शंकरगढ़) में नगर निगम द्वारा लगभग 9.32 करोड़ रुपये की लागत से बनवाए गए कान्हा गोशाला समेत जलनिगम, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के करीब दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी सीएम करेंगे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!