Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

गृह मंत्री अमित शाह का प्रयागराज दौरा रद, केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय जायेंगे प्रयागराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 दिसम्बर, 2021, शुक्रवार, प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह का शुक्रवार का प्रयागराज दौरा रद हो गया है। अमित शाह को आज प्रयागराज में जन विश्वास यात्रा में शामिल होना था।

गाजीपुर से रवाना होने वाले भाजपा की जनविश्वास यात्रा शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचेगी। यहां पर गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह को यात्रा में शामिल होना था, लेकिन उनका आज का प्रयागराज का दौरा रद हो गया है। अब उनके स्थान पर प्रयागराज में केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री और चंदौली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय जनविश्वास यात्रा में शामिल होंगे। 19 दिसंबर को भाजपा काशी क्षेत्र की तरफ से गाजीपुर से जन विश्वास यात्रा शुरू की गई। इसे केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 23 दिसंबर को यह यात्रा प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में पहुंची। इसका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। आज 24 दिसंबर को यह यात्रा महानगर में प्रवेश करेगी। 25 को गंगापार की सभी विधान सभाओंं में भ्रमण करेगी।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ केन्द्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह को भी उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मोर्चे पर लगा रखा है। इसी क्रम में अमित शाह को प्रदेश में कई जगह पर भाजपा की जनविश्वास यात्रा में शामिल होना है। अमित शाह का दस दिन में सात बार उत्तर प्रदेश का दौरा प्रस्तावित है। इसमें उनको 24 दिसंबर से चार जनवरी 2022 तक सात बार उत्तर प्रदेश आना है। उत्तर प्रदेश में उनकी 21 जनसभा तथा तीन रोड शो हैं। इस दौरान वह भी करीब 140 विधानसभा क्षेत्र कवर करेंगे। प्रयागराज में उनका दौरा रद होने के बाद वह अब अयोध्या, गोरखपुर तथा बरेली में रोड शो करेंगे। अमित शाह अयोध्या में रामलला के दर्शन कर रोड शो करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!