Breaking News :
>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

गृह मंत्री अमित शाह 1 जनवरी को देहरादून महानगर क्षेत्र में विजय संकल्प यात्रा में होंगे शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगने से पहले के समय का भाजपा पूरा लाभ उठाने में जुटी है। प्रदेश में चल रही विजय संकल्प यात्रा के दौरान होने वाली सभाओं के लिए पार्टी द्वारा जिस तरह अपने स्टार प्रचारक मैदान में उतारे जा रहे हैं, वह तो इसी तरफ इशारा कर रहे हैं।

माना जा रहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा अगले माह के मध्य में हो सकती है। शायद यही कारण है कि भाजपा ने इससे पहले ही अपने सभी स्टार प्रचारकों को चुनावी दृष्टि से राज्य में मोर्चे पर लगाया हुआ है। वैसे भी चुनाव की घोषणा होने के बाद पार्टी के सूचीबद्ध स्टार प्रचारक ही आते हैं। ऐसे में आचार संहिता लगने से पहले के समय का भाजपा भरपूर फायदा उठाने के मूड में है।

इस क्रम में देखें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन माह में उत्तराखंड के तीन दौरे कर चुके हैं तो केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर, किरण रिजिजू, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं के भी नियमित अंतराल में कार्यक्रम लग चुके हैं। साफ है कि केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय नेताओं की सभाओं के साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी अपने पक्ष में माहौल बनाने के साथ ही स्वयं की जमीन को और मजबूती दे रही है।

यही नहीं, वर्तमान में विजय संकल्प यात्रा के लिए भी पार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों समेत अन्य नेताओं की सभाओं के कार्यक्रम तय किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की 30 दिसंबर को कुमाऊं मंडल में रैली पहले ही प्रस्तावित है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि विजय संकल्प यात्रा के दौरान केंद्रीय नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सरकार के मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों की सभाएं होंगी।

गृह मंत्री अमित शाह एक जनवरी को देहरादून महानगर क्षेत्र में विजय संकल्प यात्रा के तहत रोड शो में शामिल होंगे। इसी दिन उनका सहसपुर क्षेत्र में सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सूत्रों ने बताया कि दो जनवरी को हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ विकासनगर क्षेत्र में, छह जनवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उत्तरकाशी में विजय संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले बुधवार को सांसद एवं पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का यमकेश्वर क्षेत्र, 24 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का श्रीनगर क्षेत्र और 28 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का ऋषिकेश में विजय संकल्प यात्रा में भाग लेने का कार्यक्रम है।

विजय संकल्प यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर होने वाली सभाओं के लिए भाजपा ने चार पूर्व मुख्यमंत्रियों की ड्यूटी भी लगाई है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत शामिल हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 26 दिसंबर को देहरादून का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वह चुनाव प्रबंधन समिति के साथ ही पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। वह चुनावी तैयारियों को परखने के साथ ही आवश्यक टिप्स भी देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!