Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

2 दिसंबर को फिर यूपी आ रहे हैं गृहमंत्री अमित शाह, सहारनपुर को देंगे सौगात

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 नवम्बर 2021, सोमवार, सहारनपुर। सहारनपुर के पुवारका में मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय के दो दिसंबर को होने वाले शिलान्यास को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाएगा। विश्वविद्यालय स्थल पर एक लाख लोगों की क्षमता का विशाल पंडाल बनाने के लिए सैकड़ों मजदूर काम कर रहे हैं वहीं तीन हेलीपैड बनाने के लिए भी कामकाज तेजी से चल रहा है। एक दिसंबर को हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारे जाने के ट्रायल किए जाएंगे अधिकारी हर स्थिति पर पैनी नजर रखे हैं। अफसरों ने शिलान्‍यास को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी रहेंगे।

वहीं दूसरी सोमवार को पुवारका में मां शाकंभरी देवी यूनिवर्सिटी स्थल पर भाजपाइयों ने भूमि पूजन किया। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी स्‍थल पहुंचे और भूमि पूजन किया। इसके बाद यूनिवर्सिटी स्थल पर ही भाजपाइयों ने बैठक कर रैली को कामयाब बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से रणनीति बनाने का आह्वान किया। प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि इस क्षेत्र के लोग भाग्यशाली हैं कि उनको गृह मंत्री अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ को सुनने का का मौका मिल रहा है, इसलिए कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए कोई कसर बाकी न रखें।

ऐसा कोई घर नहीं बचना चाहिए जिसमें हमारा निमंत्रण ना पहुंचे उन्होंने यह भी जानकारी ली कि इस विधानसभा में कितने मतदाता हैं और कितने भाजपा में आस्था रखने वाले हैं? साथ ही कहा कि कार्यकर्ता अभी से अपने मिशन में जुट जाएं। आपके पास समय बहुत बचा है। रैली के दिन इस क्षेत्र के लोग सबसे आगे दिखाई देने चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जसवंत सैनी, साहब सिंह सैनी, शीतल बिश्नोई, उमेश शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर आदि शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!