Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

गृहमंत्री अमित शाह और जे.पी. नड्डा आज लखनऊ में पार्टी नेताओं के साथ शेष चार चरणों की रणनीति करेंगे तैयार

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फरवरी 2022, सोमवार, लखनऊ। रविवार, 21 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया और अब आगे की लड़ाई के लिए भाजपा कमर कसकर तैयार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान सहित दिग्गजों ने अगले चार चरणों के लिए देर रात तक मैराथन मंथन कर ‘चक्रव्यूह’ तैयार किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद अपने संसदीय क्षेत्र काशी से पूर्वांचल का मोर्चा संभालेंगे तो पूरी पार्टी आतंकवाद, माफियाराज जैसे मुद्दों पर खास तौर पर सपा को घेरने में जुटेगी।

भाजपा नेताओं ने देर रात तक चली बैठक में अब तक हुए दो चरणों के मतदान के रुझान के साथ ही तीसरे चरण के लिए मतदान पर भी फीडबैक साझा किया। पार्टी इसके बाद के अगले चार चरणों को काफी महत्वपूर्ण मान रही है। चौथे चरण में 59, पांचवें में 61, छठवें में 57 और सातवें चरण में 54 सीटें हैं। खास बात है कि अगले चरणों के लिए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विषय के रूप में भाजपा के पास अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर, वाराणसी में दमक रहा श्री काशी विश्वनाथ धाम और मीरजापुर का मां विंध्यवासिनी धाम है। पार्टी के दिग्गजों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र लखनऊ के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के क्षेत्र कौशाम्बी में चुनाव है, जहां से सीएम-डिप्टी सीएम खुद चुनाव मैदान में उतरे हैं। ऐसे में यहां भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करना चाहती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस चुनाव अभियान में अब प्रधानमंत्री भी उत्तर प्रदेश में डेरा डालेंगे। अभी तो वह अलग-अलग जिलों में जनसभाएं करने आ रहे हैं, लेकिन छठवें और सातवें चरण के लिए वह तीन दिन तक काशी प्रवास करेंगे। वहीं से चुनाव अभियान की निगरानी के साथ ही खुद पूर्वांचल को मथेंगे। मुख्यमंत्री भी गोरखपुर पहुंचकर मोर्चे पर डटेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री व चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी शामिल हुए।

सपा मुखिया अखिलेश यादव के लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ में भी मतदान होना है। सपा-बसपा का गुंडराज और माफियाराज से संबंध का मुद्दा भाजपा अब तक उठा ही रही थी, अब फांसी की सजा पाए अहमदाबाद के सीरियल ब्लास्ट के दोषी आजमगढ़ निवासी आतंकी के परिवार का सपा कनेक्शन सामने आने की बात को पार्टी जन-जन तक पहुंचाने के लिए तैयार है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!