Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डहरिद्वार

प्रदेश के होमगार्डों को पहली बार मिलेगी अपनी होमगार्ड लाइन, जगह चिह्नित करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 दिसम्बर 2023, बुधवार, रुड़की। उत्तराखंड के होमगार्डों को पहली बार अपनी होमगार्ड लाइन मिलने जा रही है। इसके लिए कमांडेंट जनरल होमगार्ड आईजी केवल खुराना ने सभी जिलों के होमगार्ड जिला कमांडेंट को अपने जिला मुख्यालय पर स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश जारी होते ही जिला मुख्यालयों पर जगह चिह्नित करने का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। अब तक प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस लाइन होती थी, लेकिन पहली बार प्रदेश के होमगार्डों को भी अपनी लाइन मिलेगी।

दरअसल, कमांडेंट जनरल होमगार्ड आईजी केवल खुराना की ओर से होमगार्डों को पुलिस की तरह अपनी पहचान और सुविधा मुहैया कराने के लिए लगातार नई पहल शुरू की जा रही है, ताकि होमगार्डों का मनोबल कम न हो और वह खुद को ड्यूटी के प्रति समर्पित रहें। इसी क्रम में अब आईजी केवल खुराना की ओर से सूबे के सभी जिलों में होमगार्ड लाइन खोले जाने का प्रस्ताव कुछ दिन पहले शासन स्तर पर रखा था। शासन ने इस प्रस्ताव को होमगार्डों के लिए अच्छी पहल बताया था और जगह उपलब्ध कराने की बाबत जानकारी ली थी। इस पर आईजी ने सूबे के सभी जिला कमांडेंट को अपने जिला मुख्यालय या आसपास जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।

इसके बाद हरिद्वार समेत अन्य जिलों में भी जगह चिह्नित करने का काम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर किया जा रहा है। जगह चिह्नित होने के बाद बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन से बजट जारी होते ही होमगार्ड लाइन का काम शुरू होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!