Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

होली मिलन : जोशी निवास, नेहरू कॉलोनी में रही कुमाऊँनी होली/सांस्कृतिक विरासत की रंगारंग धूम

होली के अवसर पर आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति/जोशी परिवार की सराहनीय पहल

होली के अवसर पर आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति/जोशी परिवार की सराहनीय पहल।

समाज के विभिन्नक्षेत्रों में कार्य करने समाजसेवियों एवं पत्रकारबंधुओं को किया सम्मानित।

घनश्याम चन्द्र जोशी, श्रीमती निर्मला जोशी एवं आकाश जोशी

हमारी पहचान रंगमंच द्वारा पेश की गयी कुमाऊँनी होली की रंगारंग प्रस्तुतियाँ।

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 मार्च 2023, रविवार, देहरादून। गत वर्षों के भाँति इस वर्ष भी आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति/जोशी परिवार नेहरू कॉलोनी द्वारा #रंगोत्सव होली का रंगारंग कार्यक्रम, आकाश ज्ञान वाटिका के संपादक घनश्याम जोशी के संयोजन में किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन त्रिभुवन सिंह (भारतीय नौसेना) एवं विशिष्ठ अतिथि सीआईएमएस & यूआईएचएमटी के चेयरमैन ललित जोशी, वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी एवं पान सिंह विष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, सूचना विभाग, ने शिरकत कर उत्सव के गरिमामयी एवं मनमोहक माहौल को चार चाँद लगाने का कार्य किया।

सर्वप्रथम माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात #कुमाऊँ की अनुपम संस्कृति के अनुरूप हमारी पहचान रंगमंच के होल्यारों ने होली मिलन कार्यक्रम के आयोजक जोशी परिवार के नाम से चीर बंधन का एक शानदार होली गायन प्रस्तुत किया। इसके उपरांत एक के बाद एक मनोरंजक एवं कुमाऊँ की अनुपम संस्कृति से ओतप्रोत होली गीत, नृत्य एवं झोड़े के रंगारंग कार्यक्रम ने समारोह में उपस्थित एक-एक जन को झूमने/थिरकने को मजबूर कर दिया।

कुमाऊँ की खड़ी होली एवं बैठकी होली का अपना एक अलग ही अंदाज है। #वसन्त पंचमी के बाद से ही सम्पूर्ण कुमाऊँ क्षेत्र में बैठकी होली का दौर प्रारम्भ हो जाता है तथा होली के एक सप्ताह पूर्व अपने अलग अंदाज में खड़ी होली का गायन, घर-घर जाकर शुरू हो जाता है जो छरेड़ी तक निरंतर चलता रहता है।

देवभूमि उत्तराखंड की अनुपम सांस्कृतिक विरासत, जो हमारे पूर्वजों द्वारा प्रदत्व है एवं यहाँ की जीवन शैली जो संस्कारों से भरी हुई है, का कभी क्षरण न हो इसी उद्देश्य से जोशी परिवार (घनश्याम चन्द्र जोशी एवं श्रीमती निर्मला जोशी) ने वर्ष 2013 में #आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक समिति का गठन किया। आज स्वयं के संसाधनों से जोशी परिवार, इस संस्था के माध्यम से अपनी संस्कृति, कला को बचाने के साथ-साथ एक शिक्षित समाज की परिकल्पना को साकार करने का काम कर रहा है।

जोशी परिवार द्वारा, आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति के माध्यम से वर्षभर होली, दीपावली, गणत्रंत दिवस, स्वतंत्रता दिवस, बाल दिवस, शिक्षक दिवस आदि अनेक अवसरों पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है, जिनका एक ही उद्देश्य है कि हमारे पूर्वजों ने जो एक अनोखी संस्कृति एवं सांस्कारिक परिवेश हमें दिया हैं उसमें लेश मात्रा भी खरोंच न आयें, उसका संरक्षण हो।

आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जोशी एवं सचिव घनश्याम जोशी का यही मानना है कि धन-सम्पदा का कभी भी शिक्षा-संस्कृति के साथ समझौता नहीं हो सकता है। हम धनवान हो सकते हैं, धन-सम्पदा अर्जित कर एक बहुत बढ़ा साम्राज्य खड़ा कर सकते हैं परन्तु वह कृत्रिम साम्राज्य हमारी वास्तविक कला, संस्कृति एवं पौराणिक विरासतों के संरक्षण के अनुकूल हो, जरुरी नहीं। अतः हम सबको चाहिए कि हम अपनी पौराणिक विरासत का सदैव संरक्षण करें।

मुख्य अतिथि कैप्टन त्रिभुवन सिंह (भारतीय नौसेना)
मैडम श्रीमती ज्योति बिष्ट
सीआईएमएस & यूआईएचएमटी के चेयरमैन ललित जोशी
वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैप्टन त्रिभुवन सिंह (भारतीय नौसेना) एवं विशिष्ठ अतिथि #सीआईएमएस & यूआईएचएमटी के चेयरमैन ललित जोशी, वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी एवं पान सिंह विष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, सूचना विभाग के साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले समाजसेवियों, प्रकृति प्रेमियों, पत्रकार बंधुयों का जोशी परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।

आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति के सम्मानित सदस्य राकेश बिजल्वाण नस किया मंच का सफल संचालन। सामाजिक कार्यों एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें समिति की अध्यक्षा एवं सचिव द्वारा सम्मानित किया गया।

हमारी पहचान रंगमंच के अध्यक्ष एवं टीम

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!