Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
Articles

ऐतिहासिक घड़ी, राम को बैठाएं अंतस में

हरिशंकर व्यास
हम आस्थावान हिंदुओं का ऐतिहासिक समय है। इसलिए क्योंकी आज अयोध्या, मंदिर, गर्भगृह और मूर्ति का हिंदू मन-मष्तिष्क में अमिट छापा होगा। तभी हमें आंख-नाक-कान बंद कर, शांत मन अपने अंतस में राम और स्वंय को खोजना चाहिए। भूल जाएं इन छोटी-क्षणिक बातों को कि रामजी का किसने टेकओवर किया है?और धर्म-शास्त्र व मर्यादा विरोधी क्या-क्या हो रहा है? इसलिए भी इस सबसे इतर आस्था-धर्म ही हमारी जीवन पद्धति के अंतस का केंद्र है। अस्तित्व की धुरी है। इतिहास का अनुभव है और मानव सभ्यता में हमारा वैशिष्टय है। यह दुर्भाग्य है जो राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी में भी हम सनातनी बंटे हुए हैं। इस घड़ी भी कौम में परस्पर वह दुराव है, जिसका साक्ष्य पंद्रह सौ वर्षों का इतिहास है। जिसकी वजह से अयोध्या बार-बार मंदिर के विध्वंस, संघर्ष और पुनर्निर्माण का गवाह हुआ। सचमुच अयोध्या हो, काशी हो या मथुरा, सोमनाथ या असंख्य आस्था केंद्रों का पूरा इतिहास इस सच्चाई का प्रतिनिधि है कि हम सनातनी लोग पृथ्वीराजों बनाम जयचंदों के विद्वेष, दुर्भावनाओं, घृणा, शत्रुताओं के भस्मासुरों की नियति लिए हुए हैं!

जबकि धर्म में यह सीख नहीं है। ईमानदारी से अपने मन मष्तिष्क में राम का ध्यान कर, राम की छवि को अपने अंतस में जरा बूझें कि मूर्ति से क्या है? जवाब होगा- मर्यादा पुरूष श्री राम! और यही सत्य अपने धर्म का पर्याय है। सनातन (हिंदू) धर्म और राम कोई प्रोपेगेंडा नहीं है, दिखावा नहीं है, बल्कि जीवन पद्धति है,जीवनदर्शन हैं। स्वयं द्वारा स्वयं की खोज हैं। मर्यादित मगरएक पुरुषार्थी जीवन पद्धति। उस नाते सनातन धर्म की यह व्याख्या सटीक है कि हमारा धर्म, ज्ञान और आचरण की खिडक़ी खोलता है। वह पशुता से मानवता की ओर ले जाता है। उसे चैतन्य प्राणी, स्वतंत्रताबोधी और आजाद बनाता है। यह वह पद्धति, वह चिकित्सा है जो मनुष्य को आधि, व्याधि, उपाधि से मुक्त कर सार्थक जीवन का अनुभव कराती है। सनातन धर्म वह है, जिससे अभ्युदय और नि:श्रेयस की सिद्धि है। और मनुष्य बतौर एक विवेकशील प्राणी लक्ष्यों की प्राप्ति में पुरुषार्थरत रहता है। विषयांतर हो गया है और मैं गपशप की जगह फसलफे में खो रहा हूं।

असल बात हर सनातनी प्राण प्रतिष्ठा की सिद्धि का यजमान बनें। और मन ही मन संकल्प धारे कि श्रीराम उनका जीवन दर्शन हैं। इसलिए मंदिर और मूर्ति दिखावे, प्रोपेगेंडा, प्रचार और अहंकार का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि धर्म, ज्ञान और आचरण की मर्यादाओं में जीवन की सत्यता, पवित्रता और पुरुषार्थ का प्रारब्ध है। यह लौकिक उन्नति की वह कुंजी है जिससे’नि:श्रेयस’ याकि पारलौकिक पुण्यता और कल्याण का बोध भी है।

हां, बतौर धर्म, नस्ल, कौम और देश यह भाव बनना चाहिए, यह फील होना चाहिए कि गहरे घावों, लंबी पीड़ा और संघर्ष के बाद मर्यादा पुरूष श्री राम का मंदिर बना है तो हम अब सच्चे आराधक बनें। हममें वह समझ बने कि रामराज्य बनना राम की पुण्यताओं, मर्यादाओं, सत्य और समावेशी आचरण से था न कि रावण जैसे अभिमानों, झूठे हुंकारों, दिखावे और मूर्खताओं के भस्मासुरी व्यवहार से!

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!