Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्यपाल ने उत्तरकाशी में स्थित बाबा काशी विश्वनाथ मन्दिर में प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अप्रैल 2022, मंगलवार, उत्तरकाशी। प्रदेश के राज्यपाल ले० जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने जनपद के दो दिवसीय भम्रण के दौरान मंगलवार को उत्तरकाशी स्थित बाबा काशी विश्वनाथ, शक्ति मन्दिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत महामहिम ने उत्तरकाशी स्थित राजकीय पुस्तकालय का स्थलीय निरीक्षण किया। महामहिम पुस्तकालय की व्यवस्थाएं देख प्रभावित हुए। उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के पुस्तकालय स्थापना प्रयासों की सराहना की।

राज्यपाल ले० जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने पुस्तकालय में उपस्थित छात्र पाठकों से भी वार्ता की। छात्र पाठकों ने बताया कि वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों हेतु पुस्तकालय में उपलब्ध प्रतियोगी परीक्षाओं सम्बंधी पुस्तकों के अध्ययन हेतु प्रतिदिन पहुंचते हैं। पुस्तकालय में विभिन्न समाचार पत्र भी पाठकों के पढ़ने हेतु उपलब्ध रहते हैं। इस अवसर पर महामहिम ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की 500 पुस्तकें राजकीय पुस्तकालय को भेंट करने की घोषणा की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रदीय कुमार राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० केएस चौहान, उप जिलाधिकारी मीनाशी पटवाल एवं चतर सिंह चौहान, मुख्य शिक्षाधिकारी नरेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!