Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

खोदाई के चलते अचानक मंदिर गिर जाने के विरोध में सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 12 अक्टूबर 2022, सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-हाईवे रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास चारों तरफ की गई खोदाई के चलते एक मंदिर देर रात अचान गिर गया। इससे खफा हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने एनएचएआई कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंदिर निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने मंदिर निर्माण का आश्वासन देकर करीब 15 मिनट बाद जाम खुलवा दिया।

दिल्ली यमनोत्री हाईवे 709 बी रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। ओवरब्रिज की जद में आए एक मंदिर के चारो तरफ मिट्टी की खोदाई की गई थी। रात में यह मंदिर अचानक गिर गया। सुबह जब हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं को पता चला तो उनमें आक्रोश फैल गया।उन्होंने मौके पर पहुंच एनएचएआई कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

सूचना पर नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रतिनिधि विवेकान्त सिंह, पूर्व चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उनकी मांग थी कि मंदिर का फिर से निर्माण किया जाए। सूचना पर पहुंची एसडीएम संगीता राघव ने हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं को समझा बुझा कर शांत किया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर मंदिर निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद एसडीएम लौट गईं। एसडीएम संगीता राघव ने बताया कि देर रात बारिश के चलते मंदिर गिर गया था। पुन निर्माण के संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता चल रही है।

कुछ देर बाद और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इन्होंने मिल कर सड़क जाम कर दी। सूचना पर थाना प्रभारी विनय कुमार मयफोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझा बुझा कर करीब 15 मिनट बाद जाम खुलवा दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!