Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्ड

स्थानीय निकाय चुनाव में हिमानी शिवपुरी करेंगी भाजपा के लिए प्रचार

देहरादून: फिल्म एवं टीवी कलाकार हिमानी भट्ट शिवपुरी नगर निकाय चुनाव में प्रदेश में भाजपा के लिए प्रचार करेंगी। हिमानी को भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

उनके अलावा विधायक पुष्कर धामी को भी इस सूची रखा गया है। इसके साथ ही भाजपा के स्टार प्रचारकों की संख्या अब 48 हो गई है। भाजपा ने 46 स्टार प्रचारकों की पहली सूची जारी की थी।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन के अनुसार निकाय चुनाव के लिए सभी स्टार प्रचारकों के प्रदेशभर में कार्यक्रम निर्धारित किए जा रहे हैं। डॉ. भसीन ने यह भी जानकारी दी कि भाजपा की प्रदेश चुनाव संचालन समिति की बैठक 31 अक्टूबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी।

सजने लगी महफिलें, शुरू हुआ दावतों का दौर

निकाय चुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने बिसात बिछानी शुरू कर दी है। गली-मोहल्लों में महफिलें सजने लगी हैं और दावतों का दौर भी शुरू हो गया है। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की पूरी कोशिश है कि किसी तरह से लोगों का भरोसा जीता जाए और प्रचार के लिए ताकत जुटाई जाए।

नामांकन और नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवार अब सक्रिय हो चुके हैं। कल तक जो गली-मोहल्ले सुनसान दिखते थे, वह अचानक गुलजार नजर आने लगे हैं। प्रत्याशियों के करीबी और क्षेत्रवासी जगह-जगह एकत्रित होकर चुनावी समीकरणों पर चर्चा कर रहे हैं।

प्रत्याशियों के घर तो सुबह छह बजे से लेकर देर रात तक ऐसा नजारा है, मानों यहां कोई शादी-समारोह चल रहा हो। दिनभर उनके घरों में चाय-पकौड़ी की दावत हो रही है। प्रत्याशियों के परिजनों ने भी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

इतना ही नहीं, बच्चों के बर्थडे से लेकर शादी की सालगिरह जैसे मौके खोजे जा रहे हैं। बहाने कोई भी हों, लेकिन मकसद सिर्फ लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने को प्रेरित करना है। हालांकि, यह तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि इन दावतों और महफिलों का उन्हें कितना लाभ मिला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!