Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

हिमाचल विधान सभा चुनाव : कैबिनेट मंत्री महाराज ने भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार की विशाल चुनावी जनसभा को किया सम्बोधित

कैबिनेट मंत्री महाराज ने मतदाताओं से की भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार को भारी मतों से जिताने की अपील

केंद्र सरकार पावर हाउस के समान : महाराज

केंद्र की योजनाओं से आम लोगों को पहुँचा बडा लाभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 नवंबर 2022, मंगलवार, देहरादून/मण्डी, हिमाचल। केंद्र सरकार पावर हाउस के समान होती है। जो पावर हाउस से जुड़ता है उसे केंद्र की सहायता मिलती है और उस राज्य का विकास तेजी से होता है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को हिमाचल के जनपद मण्डी स्थित नाचन, दयारगी के चैल चौक में भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार की विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार एक पावर हाउस के समान होता है और जो पावर हाउस से जुड़ता है उसे केंद्र की सहायता मिलती रहती है। वहाँ विकास तेज गति से होता है। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार कई ऐसी जन कल्‍याणकारी योजनाएं लेकर आई, जिनसे आम लोगों को बेहद लाभ पहुँचा। जन धन योजना, आयुष्‍मान योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना और उज्‍ज्‍वला योजना से करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिला।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की महत्‍वाकांक्षी योजना ‘प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि’ का लाभ लाखों किसानों को मिल रहा है। इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्‍टेयर से कम जमीन है। योजना के तहत ऐसे किसानों के परिवारों को हर वर्ष 6 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना का लाभ लाखों गरीब किसानों को हो रहा है। अगर आप अपना कोई व्‍यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। आयुष्‍मान भारत योजना गरीबों के लिए जीवनदान साबित हो रही है। इसके तहत 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष फ्री बीमा की सुविधा दी जा रही है। इस योजना के कारण करोड़ों लोगों को अच्‍छी स्‍वास्‍थ्‍य सुविधायें मिल रही हैं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने चुनावी सभा में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार का लक्ष्‍य सभी को घर उपलब्‍ध कराना है। इस योजना के तहत होम लोन में सब्सिडी दी जा रही है। इस सब्सिडी के तहत होम लोन लेने वाले को लगभग 2 लाख 60 हजार रुपये का लाभ मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी की महत्‍वाकांक्षी उज्‍ज्‍वला योजना ने गरीब महिलाओं के मुश्किल भरे जीवन की राह आसान की है। इस योजना की वजह से लाखों महिलायें बिना किसी परेशानी के घर में खाना बना रही हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ओर से दो बीमा योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ लाखों लोग उठा रहे हैं। इनमें एक है, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और दूसरी जीवन ज्‍योति बीमा योजना। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत मात्र 12 रुपये प्रतिवर्ष के प्रीमियम का भुगतान कर 2 लाख रुपये तक का सुरक्षा कवर पा सकते हैं। वहीं, जीवन ज्‍योति बीमा योजना के तहत सालाना 300 रुपये प्रतिवर्ष का भुगतान कर 2 लाख रुपये का कवर मिलता है। इस योजना का लाभ 18 वर्ष से 50 वर्ष की आयुवर्ग के लोग उठा सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना की कई अंतरराष्‍ट्रीय संस्‍थाओं ने भी तारीफ की है। इस योजना के जरिए लाखों गरीब लोगों का बैंक अकाउंट जीरो बैलेंस पर खुलवाया गया। इन खातों को खुलवाने का एक लाभ ये भी हुआ है कि अब सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ सीधे जन धन खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता है। कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना ने लाखों लोगों का पेट भरा। इस योजना के तहत 5 किलो राशन प्रति व्‍यक्ति हर महीने मुफ्त दिया गया। योजना का सीधा लाभ 80 करोड़ से अधिक लोगों को पहुँच रहा है। केंद्र सरकार ने यह पहल कोरोना काल में खाद्य सुरक्षा कानून के तहत की थी। अगर ये योजना शुरू न होती, तो शायद कोरोना महामारी के दौरान जब काम धंधे बंद हो गए थे, तब लोगों के सामने बडा संकट खड़ा हो जाता।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। विश्व में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में खड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण से भारत पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ रहा है।अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो या जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का ऐतिहासिक निर्णय, हर मामले में मोदी सरकार कि सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

इस अवसर पर भाजपा विधायक विनोद कुमार, नाचन मण्डल भाजपा के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह ठाकुर, महामंत्री मुकेश चंदेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, रविंद्र राणा एवं नरेंद्र भंडारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी माधव मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!