Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

पहाड़ में पानी की कमी पर हाई कोर्ट गंभीर, राज्य सरकार से मांगा जवाब

नैनीताल: राज्य के पर्वतीय इलाकों में पेयजल समस्या पर हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार से पूछा है कि 672 गांवों में प्रतिदिन कितना पानी मुहैया कराया जा रहा है। कोर्ट ने छह जनवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा है, जबकि अगली सुनवाई सात जनवरी नियत की है।

दरअसल, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव की ओर से हाई कोर्ट को पत्र भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले की यात्रा के दौरान पाया कि महिलाएं मीलों दूर से पानी ढोकर गुजारा कर रही हैं। पहाड़ी जिलों में यह समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। कोर्ट ने पत्र को जनहित याचिका के रूप में लेते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा था। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन व न्यायमूर्ति रमेश चंद्र खुल्बे की खंडपीठ में सुनवाई हुई।

सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि राज्य में औसतन प्रति व्यक्ति 40 लीटर पानी दिया जा रहा है, जबकि 15,522 राजस्व गांवों व तोक गांवों में 20 लीटर प्रति व्यक्ति पानी मुहैया कराया जा रहा है, जबकि 672 गांवों में प्रतिव्यक्ति पांच लीटर से कम पानी मिल रहा है। खंडपीठ ने अब मामले में सख्त रवैया अपनाते हुए सरकार से पूछा है कि इन 672 गांवों में कुल कितना पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि हर नागरिक को पानी मिलना चाहिए। खंडपीठ ने सरकार से छह जनवरी तक इस मामले में जवाब दाखिल करने के निर्देश देते हुए अगली सुनवाई सात जनवरी नियत की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!