Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

लखनऊ में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद वाराणसी में हाई एलर्ट

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर अतिरिक्त सतर्कता

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2021, सोमवार, वाराणसी। राजधानी लखनऊ में विस्फोटक के साथ आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद वाराणसी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद की सुरक्षा में तैनात पुलिस-पीएसी व सीआरपीएफ के जवानों को निगरानी में किसी भी स्तर पर चूक न होने के लिए आगाह किया गया है। वहीं घाट, प्रमुख धर्मस्थल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व एयरपोर्ट पर सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

काशी विश्वनाथ कारिडोर निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और सामग्रियां लाने वालों की हर-एक गतिविधि पर नजर रखने की हिदायत दी गई है। वहीं 15 जुलाई को वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर अभी से ही अतिरिक्त सतर्कता बरतने के की हिदायत दी गई है। साथ ही लखनऊ आने-जाने वाली ट्रेनों पर मुस्तैदी से नजर रखी जा रही है।

होटलों और गेस्ट हाउस में औचक निरीक्षण

पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश के मुताबिक पुलिस वैसे तो रोजाना ही शहर में गश्त करती है। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए और मुस्तैदी के साथ गश्त करने को कहा गया है। सभी एसीपी को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी सर्किल के थानेदारों को लेकर होटलों और गेस्ट हाउस में औचक निरीक्षण करें। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और गंगा घाट के किनारे के गेस्ट हाउस और लाज का भी औचक निरीक्षण किया जाय। यह सब नियमित तौर पर जारी रहे। एसपी ज्ञानवापी सुरक्षा को निर्देशित किया गया कि विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में जो भी आए उसकी विधिवत तलाशी हो और कंट्रोल रूम से सभी सीसीटीवी कैमरों की मानिटरिंग में किसी किस्म की लापरवाही न होने पाए।

लखनऊ में पकड़ा गया आतंकी नईम

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी नईम नवंबर 2017 में लखनऊ में गिरफ्तार होने से पहले कई दिन तक बनारस में ठहरा था। नईम से पूछताछ में एटीएस को पता लगा था कि उसने गंगा घाटों, रेलवे स्टेशनों, मंदिरों जैसे भीड़-भाड़ वाले कई स्थानों की रेकी की थी। इसके बाद जनवरी 2020 में एटीएस ने वाराणसी से राशिद अहमद को गिरफ्तार किया था। राशिद आईएसआई को हिंदुस्तान के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों, सीआरपीएफ कैंप और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की फोटो खींच कर भेजता था। चंदौली जिले के मुगलसराय थाना के चौरहट पड़ाव का मूल निवासी राशिद वाराणसी के छित्तूपुर में रहता था।

बनारस में 23 फरवरी 2005 को दशाश्वमेध घाट पर पहला आतंकी धमाका हुआ था। इसमें नौ लोगों की मौत हुई थी और नौ लाेग घायल हुए थे। सात मार्च 2006 को संकट मोचन मंदिर और कैंट रेलवे स्टेशन में आतंकी धमाका हुआ था। इन दोनों धमाकों में 28 लोगों की मौत हुई थी और 48 लोग घायल हुए थे। 23 नवंबर 2007 को वाराणसी, लखनऊ और फैजाबाद कचहरी में सीरियल ब्लास्ट हुआ था। वाराणसी कचहरी में हुए ब्लास्ट में नौ लोगों की मौत हुई थी और 157 लोग घायल हुए थे। सात दिसंबर 2010 को शीतला घाट पर धमाका हुआ था। इसमें दो लोगों की मौत हुई थी और 48 घायल हुए थे। यानी पांच वर्ष नौ माह और 14 दिन के भीतर पांच आतंकी हमले हुए, जिसमें 48 लोगों की मौत हुई और 262 घायल हुए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!