Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

इजरायली दूतावास के पास हुए बम धमाकों के बाद उत्तराखंड के चार जिलों में जारी कर दिया हाई अलर्ट, कुंभ के मद्देनजर चौकसी और कड़ी

आकाश ज्ञान वाटिका, ३० जनवरी २०२१, शनिवार। नई दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हुए बम धमाकों के बाद उत्तराखंड के चार जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। संदेह जताया गया कि घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी सीमावर्ती प्रदेशों की ओर आ सकते हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई घटना के बाद उत्तराखंड सरकार और पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले निर्देशों के क्रम में प्रदेश की सीमाओं पर कड़ी चेकिंग शुरू कर दी गई। इसके साथ ही देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। विशेषकर हरिद्वार में कुंभ के मद्देनजर चौकसी और कड़ी करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही इन सभी जिलों में सीमाओं पर चौकसी करने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर भी कड़ी नजर रखने को कहा गया। पुलिस के साथ ही अन्य खुफिया एजेंसियों को भी पूरी तरह सतर्क कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि प्रदेश में एहतियातन चार जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश सरकार अब देहरादून में भी नासिक की तर्ज पर मेट्रो-नियो के संचालन की योजना बना रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष इसका प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड मेट्रो रेल अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन (यूकेएमआरसी) को मेट्रो नियो के संचालन से संबंधित कार्ययोजना और डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि देहरादून शहर में यातायात के बेहतर संसाधनों की उपलब्धता के लिये समेकित प्रयासों की जरूरत है।

उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में प्रभावी पहल करने को कहा। प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि मेट्रो-नियो में रबर के पहिये भी लगे होते हैं। देहरादून में इसके लिए संचालन को एलिवेटेड सड़क भी बनाई जा सकती है। इसमें एक समय में 200 यात्री सफर कर सकते हैं। बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव ओम प्रकाश सचिव वित्त अमित नेगी, सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली, एमडी यूकेएमआरसी जितेंद्र त्यागी व परियोजना निदेशक वीके मिश्रा उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!