Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

स्वास्थ्य और चिकित्सा विभागों में कार्यालय कार्यों के लिए तैनात सभी चिकित्सकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीघ्र फील्ड में तैनात करने का दिया निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2020, गुरूवार, लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के सेकेंड स्ट्रेन पर अंकुश लगाने के प्रयास में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी क्षेत्र में कोई कसर नहीं छोडऩा चाह रहे हैं। प्रदेश में मेडिकल ऑक्सीजन के साथ ही कोविड बेड की पर्याप्त व्यवस्था कर चुके सीएम योगी आदित्यनाथ का फोकस अब सभी जगह पर चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने पर भी है। इसी क्रम में उन्होंने प्रदेश में कार्यालय तथा प्रतिनियुक्ति पर तैनात चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से फील्ड में तैनात करने का निर्देश दिया है।

कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ बड़ी जंग में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभागों में कार्यालय कार्यों के लिए तैनात सभी चिकित्सकों को शीघ्र फील्ड में तैनात करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही अन्य विभागों में प्रतिनियुक्ति पर गए चिकित्सकों को वापस बुलाकर क्षेत्र में तैनात करने की हिदायत दी है। मुख्यालय से संबद्ध चिकित्सकों को भी फील्ड में भेजने के लिए कहा है। उन्होंने विदेशी चिकित्सा शिक्षा संस्थानों से मेडिकल की डिग्री हासिल करने वाले युवाओं के बारे में नेशनल मेडिकल कमीशन से मार्गदर्शन लेकर उन्हें एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों की तरह चिकित्सा कार्य में लगाने पर विचार करने के लिए भी कहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही सेना तथा अन्य सेवाओं के रिटायर्ड वरिष्ठ चिकित्सकों की सेवाएं भी टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से लेने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा मोचक निधि के माध्यम से स्थापित किए जाने वाले ऑक्सीजन संयंत्रों के लिए केंद्रीकृत टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण कार्य में तेजी लाने के लिए कामन सर्विस सेंटर का हो व्यापक इस्तेमाल।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब कोरोना वायरस संक्रमण के सेकेंड स्ट्रेन पर नियंत्रण करने के साथ ही पूर्व में घोषित थर्ड स्ट्रेन के लिए अपनी तैयारी में लगे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी राजकीय मेडिकल कालेजों में स्थापित होने वाले 100 बेड के पीडियाट्रिक आइसीयू (पीकू) में 50 बेड आइसीयू तथा इतने ही ऑक्सीजन से युक्त होने चाहिए। इसके साथ पीकू की स्थापना की कार्यवाही को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने के निर्देश देते हुए उन्होंने इनके संचालन के लिए पीडियाट्रिशियंस, टेक्नीशियन और पैरामेडिकल स्टाफ के प्रशिक्षण की स्थापना की कार्रवाई भी साथ संचालित करने का निर्देश दिया।

[box type=”shadow” ]मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने :

  • गोरखपुर और बस्ती मंडलों के सभी जिलों में इंसेफ्लाइटिस के इलाज के लिए स्थापित 15-15 बेड के पीकू को पूरी तरह कार्यशील रखने का निर्देश दिया। जुलाई में इंसेफेलाइटिस की दस्तक के मद्देनजर गोरखपुर समेत विभिन्न जिलों में स्थापित इंसेफलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटरों को कार्यशील करने के लिए कहा है।
  • सभी डेडीकेटेड कोविड अस्पतालों में पोस्ट कोविड वार्ड तैयार करने की हिदायत देते हुए उन्होंने इन वार्डों में ब्लैक फंगस से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार के सभी इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
  • कोरोना महामारी के कारण माता- पिता को खोने वाले और अनाथ बच्चों के भरण पोषण और समुचित देखभाल के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को विस्तृत कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया।
  • कहा कि सभी वरिष्ठ अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठना शुरू करें और अब वहीं से सारे काम निपटाएं। मांगे जाने पर सही और स्पष्ट सूचनाएं दें। निर्देशों का पालन न करने वाले अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निश्शुल्क कोचिंग की सुविधा देने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत युवाओं को टैबलेट देने की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के बजट में युवाओं को टैबलेट देने की व्यवस्था की गई है।
  • शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राइवेट शिक्षण संस्थान के भी शिक्षकों की ओर ध्यान दें। अगर किसी भी शिक्षण संस्थान ने यदि विद्यार्थियों से शुल्क लिया है तो शिक्षकों के वेतन में कटौती न की जाए। वेतन का भुगतान समय पर किया जाए।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!