Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

पाकिस्तानी नौका से 300 करोड़ की हेरोइन जब्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अप्रैल 2022, सोमवार, अहमदाबाद। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता एवं कोस्टकार्ड के संयुक्त ऑपरेशन में अरब सागर की भारतीय जल सीमा जखौ के पास से 300 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्‍त की गई। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते व भारतीय तटरक्षक बल के संयुक्त ऑपरेशन में गुजरात के समुद्र के किनारे जखौ के पास एक पाकिस्तानी बोट अल हज को घेर कर उसकी तलाशी ली जिसमें करीब 56 किलो मादक पदार्थ पकड़ा गया। मादक पदार्थ हेरोइन बताया जा रहा है। एटीएस ने नौ पाकिस्तानी तस्करों को भी दबोचा है

रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार एटीएस व कोस्ट गार्ड ने मिलकर अरब सागर में भारतीय जल सीमा के अंदर एक पाकिस्तानी बोट को पकड़ा इसमें 9 लोग सवार थे। एटीएस पकड़े गए नौ पाकिस्तानी तस्करों को भी अपने साथ ले आई हैं। ‌

गौरतलब है कि बीते कुछ माह पहले भी भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात के भारतीय जल क्षेत्र से एक पाकिस्तानी नौका को पकड़ा था जिसमें चालक दल के 10 सदस्य सवार थे। यह सब तब हुआ जब तटरक्षक जहाज ‘अंकित’ ने शनिवार रात अरब सागर में अपने ऑपरेशन के दौरान एक पाकिस्तानी नाव ‘यासीन’ को पकड़ा। इस नाव में चालक दल के साथ पाकिस्तानी नागरिक भी सवार थे।  

विदित रहे कि इससे पहले पाकिस्तान की नाव को बीएसएफ ने पंजाब के फिरोजपुर जिले में सीमा पर पकड़ा था। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया था कि गश्त के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नाव पकड़ी गई थी। ऐसी नावों का उपयोग करके दवाओं की खेप ले जाया जाता है। जाड़े में घने कोहरे का फायदा उठाकर पाकिस्तानी ड्रग्स सप्लाई करते हैं।

पंजाब में हाल के दिनों में पाकिस्तान के कई ड्रोन भी पकड़े गए हैं। पिछले महीने, भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया था और भारतीय जल क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नाव को रोका गया था। तलाशी के दौरान उसके पास से 77 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 400 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस दौरान पाकिस्तानी नाव से 6 लोगों को भी पकड़ा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!