Breaking News :
>>प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर>>हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा>>भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी>>गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी>>वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी>>सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी>>चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक>>धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ>>सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि >>कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड

यहां गरीबों को मिलेगा मुफ्त आशियाना, जानिए

गोपेश्वर: बदरीनाथ धाम में गरीबों को इस बार मुफ्त में खाना ही नहीं, छत भी नसीब होगी। इसके लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति धाम में बस अड्डे के पास रैन बसेरा बनवा रही है। इसमें 500 से अधिक यात्रियों के लिए ठहरने व खाने की निश्शुल्क व्यवस्था होगी। इसके अलावा भंडारे के माध्यम से भी गरीबों को खाना उपलब्ध कराया जाएगा।

बदरीनाथ धाम में प्रतिवर्ष लाखों लोग भगवान बदरी विशाल के दर्शनों को आते हैं। इनमें गरीब एवं असहाय यात्रियों की संख्या भी अच्छी-खासी रहती है। जिन्हें छत के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए इस बार मंदिर समिति की ओर से रैन बसेरे का इंतजाम किया जा रहा है। जो यात्रा शुरू होने से पूर्व तैयार हो जाएगा। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी (बदरीनाथ) हरीश गौड़ के अनुसार इसके बाद जरूरतमंद व असहायों को खाने-ठहरने के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा।

अंबानी के रैन बसेरे में भी फ्री ठहरने की व्यवस्था 

प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी की ओर से बदरीनाथ धाम में बनवाए गए निराश्रित आवास में भी 150 से अधिक यात्रियों के निश्शुल्क ठहरने की व्यवस्था है। इस आवास का शुभारंभ बीते वर्ष यात्रा के अंतिम दिनों में किया गया था।

चाय-कॉफी भी मिलेगी मुफ्त 

भगवान बदरी विशाल के दर्शनों के लिए लाइन पर लगे यात्रियों को मंदिर समिति के स्वयं सेवक निश्शुल्क चाय व काफी उपलब्ध कराएंगे। मंदिर समिति ने यात्रियों को तुलसी की चाय पिलाने की रणनीति बनाई है। दर्शनों को लाइन में लगा यात्री जितनी बार चाहे चाय व काफी की चुस्कियां ले सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!