Breaking News :
>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी

  • दून में बादल फटने से नदी-नाले उफान पर

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2021, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। दून समेत कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। देर रात भी दून के संतला देवी मंदिर के पास खबड़ावाला में बदल फट गया। इसके अलावा आसपास के इलाकों में भी अतिवृष्टि हुई। करीब तीन घंटे हुई भारी बारिश के कारण नदी, नाले उफना गए और कई पुस्ते बह गए। घरों में पानी घुसने के साथ ही कई जगह पेड़ और विद्युत पोल गिरने की भी सूचना है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण मार्ग बार-बार बाधित हो रहे हैं।

चमोली में जोशीमठ-मलारी हाईवे तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं खुल पाया। पिछले 11 दिनों से यह मार्ग बंद है। मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर भी उड़ान नहीं भर पा रहा है। इसके अलावा कुमाऊं में भी बारिश के कारण दिक्कतें बढ़ी हुई हैं।

प्रदेशभर में चार दर्जन से अधिक मार्गों पर आवाजाही ठप है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मंगलवार को चमोली में नीती घाटी के लिए हेलीकाप्टर दिनभर उड़ान नहीं भर पाया। हालांकि प्रशासन का दावा है कि पैदल मार्ग से एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की मौजूदगी में ग्रामीणों की पैदल आवाजाही कराई जा रही है। बीते दिन हेलीकाप्टर से नीती घाटी में एक फार्मेसिस्ट के साथ दवाएं भेजी गई हैं।

मलारी हाईवे बंद होने के कारण भारत-तिब्बत-चीन सीमा से लगे बांपा, गमशाली, नीती, फरकिया, कैलाशपुर, गुरगुटी, जुम्मा, कागा सहित दर्जनभर गांवों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। सेना व आइटीबीपी के वाहनों की आवाजाही भी ठप पड़ी हुई है।

देहरादून समेत आसपास के इलाकों में भी मंगलवार को तेज बारिश के दो से तीन दौर हुए। देर रात यहां बादल फटने से मलबा लोगों के घरों में घुस आया और सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। घटना में जनहानि की कोई खबर नहीं है।

उधर, कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के तल्ला जोहार में नई बस्ती के पास थल-मुनस्यारी मार्ग ध्वस्त हो गया है। चीन सीमा का सड़क संपर्क भंग है और जिले में 15 मार्ग बंद हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिन देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!