Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से सड़कें हुईं लबालब

  • घरों और दुकानों में घुसा पानी

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2021, सोमवार, नई दिल्ली। मानसून की पहले ही झमाझम बारिश में दिल्ली-एनसीआर पानी-पानी हो गया। जलभराव के चलते 100 से अधिक सड़कें डूब गईं तो घरों और दुकानों तक में पानी घुस गया। हालात यह बन गए हैं तो घरों के अंदर पानी भरने परिवार के लोग सड़क पर आ गए हैं। दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद बारिश का बुरा हाल कर दिया है।

बता दें कि दिल्ली और इससे सटे इलाकों में रविवार रात से ही रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है, जिससे दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। इसके चलते कई रास्ते बंद हैं, तो कई रूट्स को डायवर्ट भी किया गया है।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम को तो कुछ घंटों की बारिश ने एक तरीके से डुबो दिया है।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास अंडरपास में जलभराव के चलते वाहन चालकों को दिक्कत पेश आई।

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी में किस कार्यकुशलता से किसी भी योजना पर काम होता है, यह उसकी एक बानगी है। जेसी बोस वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के साथ लगती है सड़क जो आगे सेक्टर 7-10 को जाती है, उस अति व्यस्त सड़क के किनारे पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया था और उसके बाद ठीक से भराई नहीं की गई। बारिश के दिनों में यह गड्ढा नहीं बल्कि जानलेवा गड्ढा है।

दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर गांव के सामने सड़क पर बारिश का पानी भरने से वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी है।

jagran

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में जलभराव से लोगों को बुरा हाल

फरीदाबाद में पांव सेक्टरों में सेक्टर 7, 8, 9, सेक्टर, 12, 15, 15ए, 16,17,19, सेक्टर 21ए,बी,सी,डी, सेक्टर, 28,29 एनआईटी फरीदाबाद में न्यू जनता कॉलोनी, नंगला रोड, जवाहर कॉलोनी, अजरोंदा चौक, रेलवे स्टेशन रोड तिकोना पार्क सब्जी मंडी एनआईटी बस अड्डे के सामने के अलावा एनएचपीसी, ओल्ड फरीदाबाद और मेवला महाराजपुर के रेलवे अंडरपास में जलभराव है।

भारी बारिश से गुरुग्राम के भी कई इलाकों में जलभराव है, जिससे वाहन धीरे-धीरे चलने को मजबूर हैं।

jagran

गुरुग्राम में जलजमाव की वजह से दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर हीरो होंडा चौक से टोल प्लाजा तक लंबा जाम लगा रहा।

jagran

वहीं, जलभराव के कारण कई सड़कें बंद हैं और ट्रैफिट रूट्स डायवर्ट किए गए हैं। वहीं, हरियाणा के फरीदाबाद के कई इलाकों के घरों में बारिश का पानी चल गया।  गुरुग्राम में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से दिल्ली-जयुपर एक्सप्रेसवे पर बुरी तरह से जलभराव हो गया है। जिसके बाद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुग्राम में जलभराव का स्तर इतना ज्यादा है कि लोगों को घुटनों से ऊपर तक पानी में चलकर जाना पड़ रहा है।

jagran

दिल्ली में रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है जिसका सीधा असर यातायात पर भी पड़ रहा है। बारिश की वजह से सरिता विहार समेत कई इलाकों में जाम लगा हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!