Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

स्वास्थ्य मंत्री डॉo हर्षवर्धन, फारूक अब्दुल्ला और मुख्तार अब्बास नकवी ने लगवाया COVID-19 का टीका, अब तक 1.48 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मार्च 2021, मंगलवार। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉo हर्षवर्धन और उनकी पत्नी को मंगलवार को कोरोना टीका लगा। उन्होंने दिल्ली हार्ट एंड लंग इंस्टीटूट अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्ला और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। इससे पहले आज हैदराबाद के गांधी अस्पाताल में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी को टीका लगा। बता दें कि देश में कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत सोमवार को हुई। इस चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र और गंभीर बिमारियों से ग्रसित 45 साल से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एम्स में टीका लगवाया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार सहित कई प्रमुख नेताओं को सोमवार को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 1.48 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

आम लोगों के लिए टीकाकरण की शुरुआत के पहले दिन सवा लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार  सोमवार को 60 साल के अधिक के 1,28,630 और 45 से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रस्त 18,850 लोगों को टीका लगाया गया। सोमवार सुबह नौ बजे रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद से कोविन पोर्टल पर पहले दिन 25 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया।

बता दें कि गत तीन जनवरी को दो वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशिल्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई। इसके बाद 16 जनवरी से टीककरण की शुरुआत हुई । स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 1. 48 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!