Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने किया गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज का भ्रमण

स्वास्थ्य विभाग असम के उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक

“स्वास्थ्य क्षेत्र में एक-दूसरे का सहयोग करेंगे दोनों राज्य” : डॉ. धन सिंह रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जनवरी 2024, बुधवार, गुवाहाटी/देहरादून। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ० धन सिंह रावत ने अपने दो दिवसीय असम भ्रमण के दौरान गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज का भ्रमण किया। जहां पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से वहां की शैक्षणिक, प्रशासनिक व चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इससे पहले डा. रावत ने असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंता से शिष्टाचार भेंट की। इसके उपरांत उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री महंता की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय उच्चाधिकारियों की बैठक में प्रतिभाग कर स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जानकारी साझा की।

असम के दो दिवसीय राजकीय प्रवास के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंता से शिष्टाचार भेंट की। स्वास्थ्य मंत्री महंता ने इस दौरान डॉ० रावत का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत उन्होंने गुवाहाटी में स्वास्थ्य मंत्री केशव महंता की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक में प्रतिभाग किया। जिसमें विभागीय अधिकारियों ने अपने राज्य में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया।

बैठक में डॉ. रावत ने उत्तराखंड में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य में अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत 54 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं जबकि 65 लाख से अधिक लोगों की डिजिटल हेल्थ आईडी (आभा आईडी) बनाई जा चुकी है। इसके अलावा राज्य में क्षय रोग नियंत्रण, नशा मुक्ति अभियान, रक्तदान अभियान पर बेहतर कार्य किया जा रहा है।

साथ ही पंचायत स्तर पर सीएचओ के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता एवं गैर संचारी रोगों की नियमित जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में संस्थागत प्रसव एवं बाल मृत्यु दर में बेहतर सुधार हुआ है। डॉ० रावत ने कहा कि उत्तराखंड व असम स्वास्थ्य विभाग कुछ योजनाओं पर आपस में मिलकर कार्य करेंगे। बैठक के उपरांत डॉ० रावत ने असम के स्वास्थ्य मंत्री के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज गुवाहाटी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक, चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से ली तथा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ से मिलकर बातचीत भी की। डॉ० रावत ने कहा कि गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई है जहां पर सफाई व्यवस्था को पूर्ण रूप से आउट सोर्स किया गया है, जिसको उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में भी लागू करने पर विचार किया जायेगा।

इस दौरान प्रमुख सचिव स्वास्थ्य असम, अविनाश जोशी, संयुक्त सचिव परिणीति, इंद्राणि लसकर, अबुल चौधरी, निदेशक स्वास्थ्य मनोज चौधरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!