Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने की अटल आयुष्मान व गोल्डन कार्ड की समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार आयुष्मान कार्ड के जरिये सूबे के प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी। इसके लिए राज्य के सभी निवासियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। अगले दो माह में 70 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि राजकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों के सामने आ रही गोल्डन कार्ड की दिक्कतों का समाधान किया जाएगा। उन्हें एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने गुरुवार को सचिवालय में अटल आयुष्मान व गोल्डन कार्ड की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी नागरिकों को अटल आयुष्मान योजना योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दो माह का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में अभी 44 लाख आयुष्मान कार्ड जारी हो चुके हैं। अगले दो माह में 70 लाख नए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अधिकारियों निर्देशित किया गया है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठनों की अटल आयुष्मान योजना की व्यवहारिक दिक्कतों को जल्द दूर करते हुए एक ही जगह कैशलेस चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी। बैठक में राज्य स्वास्थ्य अभिकरण के चेयरमैन डीके कोटिया ने बताया कि उत्तराखंड सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाने वाले राज्यों में तीसरे स्थान पर है। अब तक तीन लाख व्यक्ति इस योजना का लाभ ले चुके हैं।

उत्तराखंड के 205 अस्पतालों को इस योजना से संबद्ध किया गया है, जिसमें 102 सरकारी और 103 निजी अस्पताल हैं। बैठक में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण अरुणेंद्र सिंह चौहान, निदेशक संजीव कुमार, डॉ० ए.के. गोयल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!