Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तरकाशी

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने परखी यमुनोत्री धाम की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

जानकीचट्टी में नवनिर्मित ट्रॉजिट हॉस्टल का किया विधिवत लोकार्पण

पैदल मार्ग में स्थापित मेडिकल रिलीफ पोस्ट का भी किया निरीक्षण

उत्तरकाशी/देहरादून। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. रावत ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले चिकित्सा इकाईयों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी में चिकित्सकों हेतु 285 लाख की लागत से तैयार ट्रॉजिट हॉस्टल का भी विधिवत लोकार्पण किया।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि सरकार का फोकस प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड कर आम लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध करना है। इसके साथ ही प्रदेश के चारों धामों एवं यात्रा मार्गों पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करना है ताकि देशभर से चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत न हो। डा. रावत ने बताया कि उन्होंने आज यमुनोत्री धाम पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक पैदल मार्ग पर स्थापित मेडिकल रिलीफ पोस्ट राम मंदिर, भंडेलीगाड़, नौकैंची और भैरोमंदिर का भी निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने जानकीचट्टी में चिकित्सकों हेतु 285 लाख की लागत से नवनिर्मित ट्रॉजिट हॉस्टल का भी लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि जानकीचट्टी में ट्रॉजिट हॉस्टल बनने से चिकित्सकों की आवासीय समस्या दूर हो गई है। उन्होने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जानकीचट्टी का निर्माणाधीन भवन तैयार न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।

डा. रावत ने निरीक्षण के दौरान यमुनोत्री धाम व यात्रा पड़ावों पर तैनात सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ व स्वास्थ्य मित्रों से तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी चिकित्सा इकाइयों में जीवनरक्षक उपकरण, ऑक्सीजन सिलेंडर व दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही यात्रा मार्गों पर 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के साथ ही एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस (ए.एल.एस.) एवं कार्डिक एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध करने व एम्बुलेंस का रिस्पांस टाइम कम से कम करने को कहा। निरीक्षण के दौरान डॉ. रावत ने स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उनसे स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया और सुझाव भी मांगे।

इसके उपरांत डा. रावत रावत ने यमुनोत्री धाम में सपत्नीक मां यमुनोत्री के दर्शन किये और मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की तरक्की और आम लोगों की खुशहाली की कामना की। धाम से लौटने के उपरांत उन्होंने खरसाली में राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा जूनियर हाईस्कूल का भी निरीक्षण किया। इससे पहले यमुनोत्री धाम आने पर स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया, इस दौरान डा. रावत ने लोगों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को भी जाना।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी डा. बी.एस.रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र राणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!