Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डस्वास्थहरिद्वार

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने ऋषिकुल आडिटोरियम में आयोजित तंबाकू निषेध कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सभी को तंबाकू का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई

10,000 नौकरियाँ स्वास्थ विभाग द्वारा दी जायेंगी, जिसमें 3000 नर्स स्टाफ की हैं : स्वास्थ्य मंत्री

हर गाँव में प्रत्येक महीने स्वास्थ चौपाल लगाई जायेंगी : स्वास्थ्य मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 30 मई 2023, हरिद्वार। डॉ० धन सिंह रावत, मा० मंत्री, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ने मंगलवार को ऋषिकुल आडिटोरियम में तंबाकू निषेध कार्यक्रम में प्रतिभाग किया l

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि 10,000 नौकरियाँ स्वास्थ विभाग द्वारा दी जायेंगी, जिसमें 3000 नर्स स्टाफ की हैं l जल्दी ही इस अभियान को पूरा किया जाएगा l उन्होंने कहा कि 60 दिन तक तंबाकू मुक्त अभियान पूरे उत्तराखंड में चलाया जाएगा l उन्होंने सभी युवाओं से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया l उन्होंने हरिद्वार जिले में अच्छा कार्य करने वाले सभी मेडिकल स्टाफ और टीम को बधाई दी l

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि आयुष्मान भारत में फ्री इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहाँ कि आयुष्मान सबके लिए है तथा अभी तक 53 लाख लोगों ने कार्ड बनवा रखे हैं। उन्होंने कहा कि हर गाँव में प्रत्येक महीने स्वास्थ चौपाल लगाई जाएगी l

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सजगता की वजह से तंबाकू सेवन करने वालों की संख्या धीरे धीरे कम हो रही है l

मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि हम अपने राज्य को तंबाकू मुक्त कैसे करें इसको लेकर व्यापक अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष 9 लाख 73 हजार लोगों ने तंबाकू छोड़ने की शपथ ली।

इस अवसर पर मंत्री धन सिंह रावत ने सभी को तंबाकू का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई l

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, विकास तिवारी, अपर जिलाधिकारी पी.एल. शाह, सी.एम.ओ. डॉ० मनीष दत्त, रेड क्रॉस सचिव डॉ० नरेश चौधरी, गंगा सभा के महामंत्री तनमय वशिष्ठ, संदीप गोयल, डॉ० अर्चना ओझा, डॉ० राणा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह, सीएमएस राजेश गुप्ता सीएमएस रुड़की, एन.एस. रावत नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० तरुण एवं डॉ० सुमित सक्सेना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!