Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 276 चिकित्सक- डॉ. धन सिंंह रावत

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया भर्ती विज्ञापन

31 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी

देहरादून। प्रदेश में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को शीघ्र ही 276 नये चिकित्सक मिलेंगे। चिकित्साधिकारियों के बैकलॉग के इन पदों के लिये राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया गया है। जिसके ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 को निर्धारित की गई है। चिकित्सकों के बैकलॉग के इन पदों को भरे जाने से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी और लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंंह रावत ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में लम्बे समय से रिक्त पड़े चिकित्सकों के बैकलॉक पदों को भरने के लिये राज्य सरकार द्वारा पूर्व में निर्णय लिया था। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अंतर्गत साधारण ग्रेड चिकित्सा अधिकारियों के 276 पदों को भरने के लिये राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेजा। जिसके क्रम में चयन बोर्ड ने बैकलॉग के इन पदों भरने के लिये भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के इन पदों में अनुसूचित जाति के लिये 183, अनुसूचित जनजाति 06, अन्य पिछड़ा वर्ग 59, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत दिव्यांगजनों के लिये 04 तथा अनारक्षित श्रेणी के तहत दिव्यांगजनों के लिये 24 पद शामिल हैं। जिस हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आगामी 11 मार्च 2025 से शुरू हो जायेगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 को निर्धारित की गई है।

डॉ. रावत ने बताया कि बैकलॉग के 276 पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति से विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी और स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक चिकित्सा इकाई में नियमित डॉक्टरों की नियुक्ति सुनिश्चित करना है ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिये सरकार लगातार प्रयास कर रही है। विभाग द्वारा चिकित्सकों की नियुक्ति के साथ-साथ जनपद व ब्लॉक स्तर के अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टॉफ, फार्मासिस्टों और एएनएम की नियुक्ति व आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराये जा रहे हैं। जिससे चिकित्सा इकाईयों में मरीजों को बेहतर इलाज देने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर नागरिक को स्थानीय स्तर पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!