Breaking News :
>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
विशेषस्वास्थ

पूर्ण रूप से प्राकृतिक सेंधा नमक स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभदायक है

आकाश ज्ञान वाटिका। ३ दिसंबर, २०१९, मंगलवार।
सेंधा नमक पूर्ण रूप से प्राकृतिक है जो पहाड़ों से निकला जाता है। सम्पूर्ण उत्तर भारतीय उपमहाद्वीप में यह नमक सिंध, पश्चिमी पंजाब के सिन्धु नदी के साथ लगे हुए स्थानों और ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के कोहाट जनपद से आया करता था जो अब पाकिस्तान में हैं और जहाँ यह ज़मीन में मिलता है। ‘सेंधा नमक’ और ‘सैन्धव नमक’ का मतलब है ‘सिंध या सिन्धु के इलाक़े से आया हुआ’। पश्चिमोत्तरी पंजाब में नमक कोह (नमक- पर्वत) नाम की मशहूर पहाड़ी श्रृंखला है जहाँ से यह नमक मिलता है और इसी इलाक़े में प्रसिद्ध खेवड़ा नमक खान है। इस नमक को ‘लाहौरी नमक’ भी कहा जाता है क्योंकि यह अक्सर लाहौर से होता हुआ पूरे उत्तर भारत में बेचा जाता था। सेहत के हिसाब से ज्यादा नमक खाना कई बीमारियों की वजह बन सकता है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार सेंधा नमक को स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है।

  • सेंधा नमक में पाए जाने वाले मिनरल्स कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। यह नमक पाचक रसों का निर्माण करता है, इसलिए यह पाचन को दुरुस्त रखने का काम भी करता है।
  • ब्लडप्रेशर करे कंट्रोल: सेंधा नमक हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में काफी लाभदायक है। इसी के साथ यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है। आधा चम्मच सेंधा नमक एक गिलास गुनगुने पानी में सुबह एक सप्ताह तक पीने से निम्न रक्त चाप में फायदा मिलता है और अगर उच्च रक्त चाप है तो नहाने वाले पानी में दो चम्मच सैंधा नमक डालकर नहायें, यह लाभकारी है।
  • तनाव को कम करने में: सेंधा नमक तनाव को कम करता है. इसी के साथ यह सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन्स का बैलेंस बनाएं रखता है जो तनाव से लड़ने में मदद करते हैं।
  • शरीर के दर्द को कम करने में लाभकारी: यह नमक मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन के साथ ही जोड़ों के दर्द को भी कम करता है।
  • इनस में लाभकारी: साइनस का दर्द पूरे शरीर को तकलीफ देता है और इससे छुटकारा पाने के लिए सेंधा खाना फायदेमंद रहता है।
  • अगर आपको स्टोन की प्राब्लम है तो सेंधा नमक और नींबू को पानी में मिलाकर पीने से कुछ ही दिनों में पथरी गलने लगती है।
  • अस्थमा, डायबिटीज और आर्थराइटिस के मरीजों के लिए सेंधा नमक का सेवन काफी फायदेमंद होता है. नींद न आने की समस्या में भी सेंधा नमक काफी लाभदायक होता है।
  • इसे शरीर पर मलने से, शरीर साफ होता है, चेहरे में चमक आती है।
  • इसके सेवन करने से आँखों की रोशनी बढ़ती है।
  • सेंधा नमक शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकलता है।

सेंधा नमक, सैन्धव नमक, लाहौरी नमक का क्रिस्टल पत्थर जैसे रूप में मिलने वाला खनिज पदार्थ है। यह अक्सर रंगहीन या सफ़ेद होता है, हालांकि कभी-कभी अन्य पदार्थों की मौजूदगी से इसका रंग हल्का नीला, गाढ़ा नीला, जामुनी, गुलाबी, नारंगी, पीला या भूरा भी हो सकता है। भारतीय खाने में और चिकित्सा में हाज़मे के लिए इस्तेमाल होने वाला काला नमक भी एक प्रकार का सेंधा नमक होता है।
सेंधा नमक को पवित्र एवं शुद्ध माना जाता है इसीलिए इसे उपवास के समय भी इस्तेमाल किया जाता है।

साभार : श्रीमती गीता जोशी
देहरादून

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!