Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
देश

त्यौहारी सीजन में बैंक कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा

आकाश ज्ञान वाटिका। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने बैंक कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को त्योहारी सीजन के दौरान एक बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। आईबीए ने बैंकों को कर्मचारियों एवं अधिकारियों को एक माह का एडवांस एरियर देने का निर्देश किया है। इसके बाद देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई और यूको बैंक ने कर्मचारियों को एडवांस एरियर देने की घोषणा कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि अन्य बैंक भी जल्द ही इस संबंध में सर्कुलर जारी कर सकते हैं। हालांकि, बैंकों के यूनियनों ने आईबीए के इस फैसले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस फैसले को ‘एकतरफा’ बताया है।

वेतन समझौते से जुड़ी वार्ता

आईबीए की ओर से यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब पिछले दो साल से कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी से जुड़ी बातचीत को लेकर कोई खास प्रगति नहीं हुई है। बैंक के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के वेतन में वृद्धि एक नवंबर, 2017 के बाद से लंबित है। IBA ने वेतन को लेकर आयोजित 11वीं बैठक में हिस्सा लेने वाले बैंकों से कहा कि कर्मचारियों को एक माह की एडवांस सैलरी (बेसिक और डीए) एडवांस एरियर के रूप में दिया जा सकता है। वेतन समाधान के बाद एरियर के भुगतान के समय इस एडवांस को समायोजित कर लिया जाएगा।

एसबीआई ने जारी किया सर्कुलर

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने सर्कुलर में कहा है कि 1.11.2017 से पहले बैंक से जुड़ने वाले कर्मचारियों (जो अब भी सेवा में हैं) को एक माह की एडवांस सैलरी (बेसिक+डीए) का भुगतान किया जाएगा। वहीं, 1.11.2017 के बाद और 31.03.2019 से पहले बैंक से जुड़ने वाले कर्मियों को 15 दिन की सैलरी दी जाएगी। एक अक्टूबर, 2019 को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि इस भुगतान पर टीडीएस से जुड़ा नियम प्रभावी होगा।

सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक ने भी त्योहारों से पहले एक माह की एडवांस सैलरी के भुगतान को लेकर सर्कुलर जारी किया है। यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि वेतन समाधान के बाद एडवांस सैलरी की राशि को एडजस्ट कर लिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!